{"_id":"673cc43b7e2a4482aa0d65d8","slug":"ar-rahman-wife-saira-banu-announced-divorce-took-this-decision-after-29-years-of-marriage-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AR Rahman: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने की तलाक की घोषणा, संगीतकार ने ट्वीट कर बयां किया दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AR Rahman: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने की तलाक की घोषणा, संगीतकार ने ट्वीट कर बयां किया दर्द
Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
सार
जाने माने संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा कर दी है। इसके बाद संगीतकार एआर रहमान ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
एआर रहमान - सायरा बानो
- फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
विस्तार
जाने माने ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों शादी के 29 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
एआर रहमान- सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के 29 साल बाद लेंगे तलाक
कपल की शादी को 29 साल पूरे हो चुके हैं। अब उनके वकील ने तलाक की आधिकारिक पुष्टि की है। इससे प्रशंसकों को गहरा सदमा भी लगा है। बयान में कहा गया कि भावनात्मक तनाव के कारण दोनों ये फैसला ले रहे हैं।

वकील ने जारी किया ये बयान
वकील ने आधिकारिक में कहा, "शादी के कई सालों बाद, सायरा ने अपने पति ए.आर.रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी है, जिसे इस समय कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है। सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन दौर से गुजर रही हैं।"

एआर रहमान ने किया ट्वीट
तलाक की खबरों के बीच एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, हमें लगा था कि हमारी शादी के 30 साल पूरे होंगे, लेकिन परिस्थिति जैसी है, उससे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हमारे दिल इस कदर टूट गए हैं, कि इस टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है टूटे दिल के साथ ये बताना बहुत ही परेशान कर रहा है। टूटे हुए हिस्से फिर कभी अपनी जगह नहीं पाते। हालांकि, टूटी हुई चीजों में भी हमें कुछ अर्थ तो खोज ही लेना चाहिए। इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए हमारे सभी दोस्तों को धन्यवाद।

“We had hoped to reach the grand thirty, but all things, it seems, carry an unseen end. Even the throne of God might tremble at the weight of broken hearts. Yet, in this shattering, we seek meaning, though the pieces may not find their place again. To our friends, thank you for…
— A.R.Rahman (@arrahman) November 19, 2024
ए आर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
1995 में हुई थी शादी दोनों की शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। दोनों की शादी बहुत ही अच्छी रही। हालांकि, समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने के कारण उन्होंने ये कठिन फैसला लिया है। एआर रहमान के प्रशंसकों के लिए इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।