{"_id":"6253fe0355993a52bd4897e9","slug":"ar-rahman-trending-on-twitter-after-replying-to-amit-shah-hindi-language-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"A R Rahman: अपने बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए एआर रहमान, अमित शाह के बयान का दिया था जवाब ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
A R Rahman: अपने बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए एआर रहमान, अमित शाह के बयान का दिया था जवाब
Mon, 11 Apr 2022 03:39 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 11 Apr 2022 03:39 PM IST
सार
संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान अमित शाह ने हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया था। अमित शाह के बयान के जवाब में एआर रहमान ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसके बाद से वह ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह, एआर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद एआर रहमान भी इस विवाद में शामिल हो गए थे। हिंदी भाषा को लेकर एआर रहमान ने कल एक पोस्ट किया था जो कि खूब वायरल हो रहा है। रहमान ने तमिल देवी 'तमिझानंगु' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्टर में क्रांतिकारी कवि भारतीदासन की एक कविता की पंक्तियां लिखी हुई हैं। पंक्तियों में 'इनबा थमिज एंगल उरीमाई सेम्पायरुक्कु वेर' लिखा हुआ है। इन लाइनों का मतलब है तमिल हमारे अधिकारों की मुख्य जड़ है। रहमान ने यह पोस्ट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अमित शाह के बयान के बाद हिंदी विरोधी एक कैंपेन भी शुरू हो गया है। एआर रहमान के पोस्ट शेयर करने के बाद फिल्म जगत के लोग और रहमान के फैंस इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग एआर रहमान को ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम ने कहा- एक इंसान के तौर पर मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह मेच्योर हैं और हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे साथ हैं।
विज्ञापन
एक शख्स ने लिखा- हमें साउथ इंडियन लोगों से कोई समस्या नहीं है, लेकिन एआर रहमान जैसी सेलिब्रिटी अटेंशन लेने के लिए रंगभेद जैसे स्टेटमेंट देते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने एआर रहमान का सपोर्ट करते हुए कहा- अगर अमित शाह कह सकते हैं कि हिंदी कनेक्टिव भाषा है तो रहमान क्यों नहीं कह सकते कि तमिल कनेक्टिव भाषा है।
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि हिंदी को स्थानीय भाषाओं की बजाय अंग्रेजी के विकल्प के तौर पर देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया है कि सरकार चलाने का माध्यम राजभाषा है और यह निश्चित तौर पर हिंदी के महत्व को बढ़ाएगा. गृहमंत्री के इस बयान के बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी का विरोध किया था।
विज्ञापन
— A.R.Rahman (@arrahman) April 8, 2022