शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम 2' के लिए एआर रहमान ने रिकॉर्ड किया गाना, शेयर की खास तस्वीर
Masoom The Next Generation: शेखर कपूर ने संगीत के उस्ताद एआर रहमान द्वारा अपनी आगामी फिल्म 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' के लिए एक गाना रिकॉर्ड करने पर अपनी खुशी जाहिर की है। खास बात यह है कि रहमान इस फिल्म के संगीतकार होने के साथ-साथ इसके सह-निर्माता भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म मेकर शेखर कपूर इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'मासूम' का सीक्वल 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने एक गाना रिकॉर्ड किया है, जिससे शेखर कपूर बेहद खुश हैं।
स्टूडियो से सामने आई खास तस्वीर
शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एआर रहमान और गीतकार सोहेला कपूर स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
शेखर ने रहमान के लिए लिखी खास बात
इस तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए शेखर कपूर ने लिखा, 'रहमान को संगीत बनाते हुए देखना हमेशा एक जादुई अनुभव होता है। वह इन दिनों 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' के गानों की रिकॉर्डिंग में व्यस्त हैं।' इस नई फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, निथ्या मेनन और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दोनों की जोड़ी
शेखर कपूर और एआर रहमान की जोड़ी बहुत पुरानी है। इससे पहले दोनों ने 'एलिजाबेथ - द गोल्डन एज', 'बॉम्बे ड्रीम्स' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम किया है। शेखर कपूर ने कहा, 'रहमान के पास ऐसा हुनर है कि उनका संगीत सीधे दर्शकों के दिल को छू लेता है। इस सफर में उनका साथ होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
एआर रहमान ने कहा, 'शेखर कपूर के साथ काम करना हमेशा कुछ नया सीखने जैसा होता है। जब उन्होंने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि मुझे सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माण से भी जुड़ना चाहिए। इस सदाबहार कहानी को नई पीढ़ी के सामने लाना बेहद रोमांचक है।'
Always exciting to watch him in a state of ecstasy as he is composing. A R Rahman and Sohaila Kapur ( lyrics) at a recording for songs for Masoom-the Next Generation.. Rahman is also Co Producing the film .. #Masoom #MasoomTheNextGeneration #Music @arrahman @KapurSohaila pic.twitter.com/nT0RHl72b3
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) June 22, 2026
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी', जानें फिल्मों का कलेक्शन