फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman big revelation about the industry Singer says he do not have anyone that he can call a friend

AR Rahman: इंडस्ट्री में किसी को अपना दोस्त नहीं मानते ए आर रहमान, सिंगर ने खुद कबूल की यह बात

Tue, 22 Aug 2023 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

ए आर रहमान ने कहा है कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है, जिसे वह अपना दोस्त कह सकें। तो चलिए जानते हैं कि सिंगर ने ऐसा क्यों कहा है।

विज्ञापन
AR Rahman big revelation about the industry Singer says he do not have anyone that he can call a friend
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। ए आर रहमान ने कहा है कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है, जिसे वह अपना दोस्त कह सकें। तो चलिए जानते हैं कि सिंगर ने ऐसा क्यों कहा है।

विज्ञापन

 

ए आर रहमान ने इंडस्ट्री पर की यह टिप्पणी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ए आर रहमान से पूछा गया कि इंडस्ट्री में उनकी मित्र मंडली कौन हैं और किसे वह अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। इसपर सिंगर ने जवाब देते हुए कहा, “मेरा करीबी दोस्त मेरा ड्राइवर है। यह वह लोग हैं, जो मेरे साथ काम करते हैं। हालांकि, मैं नहीं चाहता कि वे हमेशा हमारे साथ रहें। मैं उनसे कहता रहता हूं कि बेहतर काम करने के लिए अपने जीवन में आगे बढ़ें। वरना क्या मतलब है? 

विज्ञापन

Mega 157: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता की अगली फिल्म 'मेगा 157' की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
 

किसी को अपना दोस्त नहीं मानते सिंगर
 ए आर रहमान ने आगे कहा, ‘अगर मुझे लगता है कि कोई असहज हो रहा है तो मैं उन पर दबाव नहीं डालता हूं। मैं उनसे कहता हूं कि मैं उन्हें जाने दूंगा। इसलिए, मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जिसे मैं दोस्त कह सकूं। यह सिर्फ एकांत है और मैं अकेला ही हूं।' आगे सिंगर ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने बच्चों को कभी भी सलाह देने में विश्वास नहीं करता हूं। मैं उन्हें सामने से चीजें कर के दिखाता हूं। अब मेरे बच्चे कुछ भी करते हैं तो पहले मुझे बताते हैं कि देखिए हम यह कर रहे हैं।’ 

Amir Khan: दोनों एक्स वाइफ के साथ बुक लॉन्च में दिखे आमिर खान, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'ये कैसी सौतन है'

 

पिता को लेकर कही यह बात
अपने पिता के बारे में बात करते हुए ए आर रहमान ने कहा कि मैं जब भी उनके बारे में सोचता हूं तो मेरी आंखों से आंसू आ जाता है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं उनका बेटा हूं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed