फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anwar Hussain Death Anniversary know more about his Personal and Professional life relation with sanjay dutt

Anwar Hussain Death Anniversary: हर तरह के किरदार में आसानी से फिट हो जाते थे अनवर, संजय दत्त से था खास रिश्ता

Wed, 01 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Jan 2025 07:30 AM IST
सार

Anwar Hussain Death Anniversary: अनवर हुसैन ने हिंदी सिनेमा में हर तरह के किरदार निभाए। चाहे वह नायक हो या विलेन। अनवर हुसैन ने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया।
 

विज्ञापन
Anwar Hussain Death Anniversary know more about his Personal and Professional life relation with sanjay dutt
अनवर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी 1 जनवरी को मशहूर अभिनेता अनवर हुसैन की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 11 नवंबर 1925 को कोलकाता में हुआ था। वह एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सिनेमा जगत में अमिट छाप छोड़ी। अनवर हुसैन की मां का नाम जद्दनबाई और पिता का नाम उस्ताद इरशाद आमिर खान था। अनवर ने अपनी मैट्रिक कोलकाता से किया था, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनी कि वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Anu Aggarwal: 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल पर ट्रोल्स का वार, जानें क्यों मचा सोशल मीडिया पर बवाल?

विज्ञापन

इस निर्देशक ने पहचानी प्रतिभा

फिल्मी करियर की शुरुआत में अनवर हुसैन ने छोटे रोल किए। उनकी असली प्रतिभा को  निर्देशक एआर कारदार ने पहचाना। फिल्म संजोग में उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका दी गई, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने पहले हम लोग, बारिश और फुटपाथ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। हालांकि ये फिल्में सफलता नहीं पा सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खलनायकी में असरदार थे अनवर

अनवर हुसैन का अभिनय सफर केवल सकारात्मक भूमिकाओं तक सीमित नहीं था। उन्होंने खलनायक के किरदार में भी शानदार अभिनय किया। फिल्म रंगमहल में उन्होंने पहली बार खलनायक का किरदार निभाया, हालांकि यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद गंगा जमुना (1961) में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अय्याश साले का किरदार निभाया। फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को बेहद पसंद आई। वहीं, गाइड (1965) में भी उनकी सकारात्मक भूमिका को सराहा गया।


 

संजय दत्त से भी है गहरा कनेक्शन

अनवर हुसैन की मां की तीसरी शादी से एक बेटी हुई, जिनका नाम नरगिस था। आगे चलकर वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बनीं। अनवर हुसैन और उनके परिवार का बॉलीवुड काफी गहरा नाता है। वह संजय दत्त के मामा और सुनील दत्त के साले थे। उनके भाई अख्तर हुसैन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और उनकी भतीजी जाहिदा हुसैन ने भी फिल्मों में काम किया था।
 

200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अनवर हुसैन ने अपने करियर में 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया और उन्होंने निर्माता के रूप में भी योगदान दिया। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में दिल्ली दूर नहीं, शहीद, विक्टोरिया नंबर 203, चोरी मेरा काम, लोफर, गद्दार, और रफू चक्कर शामिल हैं। 1 जनवरी 1988 को 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: सलमान के घर पर गोलीबारी, साउथ सुपरस्टार ने अपने ही फैन की जान ली; ये रहे साल के 10 बड़े विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed