फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushkas wishes fulfilled

अनुष्का की दो मुरादें हुईं पूरीं

Wed, 31 Oct 2012 04:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Oct 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
anushkas  wishes fulfilled
फिल्म 'जब तक है जान' को करते हुए अनुष्का की दो मुरादें पूरी हुईं। पहली टीवी रिपोर्टर बनना और दूसरा आर्मी अफसर से रोमांस करना। फिल्म में अनुष्का यह दोनों ही करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


यश्ा चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का ने डिस्कवरी चैनल के एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई है। यह रिपोर्टर फिल्म के हीरो शाहरुख पर 'द मैन हू कैन नॉट डाई' शीर्षक वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रही होती है। अनुष्का कहती हैं कि इस किरदार को करते हुए उन्होंने टीवी चैनल की कई बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन


उनकी दूसरी मुराद सेना के अधिकारी के साथ रोमांस करने की थी। अनुष्का इस फिल्म में ऐसा करती नजर आएंगी। सेना के अधिकारी का किरदार शाहरुख ने किया है। अनुष्का खुद एक आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं। अनुष्का के बड़े भाई भी नौसेना में हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सैनिक जीवन के बारे में काफी जानकारी है। अनुष्का का कहना है कि युनिफॉर्म में कोई भी इंसान बहुत हैंडसम लगता है और एक आर्मी ऑफिसर के साथ रोमांस करने का अपना ही मज़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed