अनुष्का शर्मा बन गईं विराट कोहली की 'वाइफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ बन गई हैं। इस समय अनुष्का विराट कोहली के पास आस्ट्रेलिया पहुंची हैं, इसी लिए वह लगातार हो रहे मैचों में नजर आती हैं। लेकिन इन दोनों की नजदीकी को ऑस्ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर समझ नहीं पाईं और कमेंट्री के दौरान उन्होंने अनुष्का को विराट कोहली की वाइफ कह डाला।
इंडिया-आस्ट्रेलिया की बीच हो रहे तीसरे टेस्ट में विराट कोहली का अनुष्का को दिया गया फ्लांइग किस तो सभी जानते हैं लेकिन दोनों के प्यार को ऑस्ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर नहीं समझ पाईं और कमेंट्री के दौरान उन्होंने अनुष्का को विराट कोहली की वाइफ कह डाला।
फिर अनुष्का को विराट का मंगेतर बोला
मेलबर्न में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-इंडिया क्रिकेट मैच के आखिरी दिन कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर मिशेल स्लैटर ने अनुष्का को विराट कोहली की पत्नी कहा। हालांकि मिशेल को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हुआ और फिर उन्होंने अनुष्का को विराट की मंगेतर बोल दिया।
यह तब हुआ जब विराट ने सेंचुरी बनाई और अपने हेलमेट को उतार बैट को चूमते हुए अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। इस दौरान अनुष्का अपनी जगह खड़ी हो गईं और विराट की हौसलाअफजाई करती रहीं। ग्राउंड के इस सीन को मिशेल बयां कर ही रहीं थी कि उन्होंने अनुष्का को विराट की पत्नी कह डाला।