फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virat kohli anushka sharma together?

विराट की बात पर शरमा रहीं हैं अनुष्का

Tue, 14 Jan 2014 10:53 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 14 Jan 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
virat kohli anushka sharma together?

अनुष्का शर्मा ने भले ही अभी तक क्रिकेटर विराट कोहली से अपने इलू इलू वाले संबंध नहीं स्वीकारे हों, लेकिन जमाने ने तो आंखें नहीं ही की हैं।

विज्ञापन


जब विराट कोहली का अनुष्का के घर आना जाना बढ़ा, तो लोगों की निगाहें इस ओर जानी ही थीं। अनुष्का ने अपनी ओर से सफाई दी कि विराट और उनका संबंध च्जस्ट गुड फ्रेंडज् वाला ही है और कुछ नहीं।
विज्ञापन


लेकिन जानकारों का कहना है कि मामला जस्ट गुड फ्रेंड से काफी आगे का है। आखिर इश्क और मुश्क लंबे समय तक छुपाए नहीं छुप सकते हैं। न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने से पहले विराट अनुष्का के घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बंगला स्थित ब्रद्रीनाथ टॉवर्स के बीसवें फ्लोर पर पिछले पांच दिनों से विराट अनुष्का के मेहमान बने हुए थे। यह राज उजागर किया है उनकी बिल्डिंग के वाचमैन ने। इधर कुछ दिनों से बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में यह खबर बड़े ही चटपटे अंदाज में फैली हुई थी कि अनुष्का और विराट काफी करीब आ चुके हैं।


लेकिन अनुष्का ने हमेशा ही इस खबर का खंडन किया कि वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं। अनुष्का का कहना था कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के इस वाइस कैप्टन से तब दोस्ती हो गई थी, जब वे दोनों एक शेंपू के विज्ञापन में साथ काम कर रहे थे।

अब जब मीडिया ने अनुष्का से विराट से उनकी इस दोस्ती के बारे में पूछा है, तो वे आंखें चुराती नजर आ रही हैं। उनकी बोलती बंद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed