सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा की तस्वीर देखकर फैंस करने लगे विराट कोहली की तारीफ, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बबली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से ब्रेक पर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। अब हाल ही में अनुष्का ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग का ब्लैक टॉप पहना है जिसमें वह प्यारी सी शरारत भरी मुस्कान देती नजर आ रही हैं।
अनुष्का की तस्वीर विराट ने लुटाया प्यार
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'सूरज चमक रहा था, मौसम सुहाना था, पोज करने का मन...आगे की गाने की लाइन भूल गई'। अनुष्का की इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर कोई भी दिल हार जाए तो उनके पति विराट कैसे पीछे रहते। विराट कोहली ने अनुष्का की इस तस्वीर पर तीन दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि खुद विराट ने ही क्लिक की है और फैंस उनकी फोटोग्राफी स्किल के दीवाने हो गए हैं।
View this post on Instagram
इसके साथ ही फैंस ने भी जमकर अनुष्का की तस्वीर पर प्यार बरसाया। एक ने लिखा- ये मुस्कान, नजर ना लगे। वहीं एक ने उन्हें सनशाइन बुलाया। फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और विराट की फोटोग्राफी स्किल की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।