{"_id":"59de20b2-5660-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anushka-said-i-need-no-tattoo-in-real-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई ऐसा मिला नहीं जिसके लिए टैटू गुदवाऊं - अनुष्का ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोई ऐसा मिला नहीं जिसके लिए टैटू गुदवाऊं - अनुष्का
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 04 Jan 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'मटरु की बिजली का मनडोला' अगले शुक्रवार यानी 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की खासियत फिल्म के किरदारों का गेटअप भी है। अपने किरदारों में अलग-अलग तरह के प्रयोग करने वाली अनुष्का इस फिल्म में भी अपने गेटअप और ड्रेसअप से लोगों को चौकाएंगी। इस फिल्म में उनके टैटू चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने अपनी कमर में टैटू गुदवा रखा है देखो मगर प्यार से। इसके अलावा उनके गले और पेट में भी टैटू हैं।
विज्ञापन
टैटू गुदवाने की बात को अनुष्का किरदार की जरूरत बताती हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि मुझे रियल लाइफ में कभी भी टैटू नहीं गुदवाना है। मेरा कोई इतना प्यार नहीं है कि जिसकी वजह से मैं इतना कष्ट सहकर टैटू गुदवाऊं। फिर यदि मैं किसी को चाहूंगी तो उसके लिए शोऑफ करके टैटू गुदवाने की क्या जरूरत है। अनुष्का ने यह भी कहा वह फिलहाल सिंगल हैं और उनका पूरा फोकस कॅरियर पर है। इंडस्ट्री के कई कलाकार अपने प्रेमी या प्रेमिका के नाम के टैटू गुदवाते रहे हैं।
विज्ञापन