फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka lips appear with the changed

बदले हुए ओठों के साथ दिखेंगी अनुष्का

Sat, 22 Dec 2012 09:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Dec 2012 09:51 AM IST
विज्ञापन
anushka lips appear with the changed
अनुष्का शर्मा ने अपने ओठों की सर्जरी करा ली है। यह सर्जरी उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' के बाद कराई है। अब उनके ओंठ थोड़े भरे-भरे दिखेंगे। अनुष्का को लंबे समय से लग रहा था कि उनके ओंठ जरूरत से ज्यादा पतले हैं। और उनके ओठों में वैसा जादुई असर नहीं है जैसा कि एक नायिका के साथ होना चाहिए। कॉलेज गोइंग चुलबुली लड़की पर तो ऐसे पतले ओंठ शूट करते हैं लेकिन पूरी तरह से रोमांटिक फिल्मों में ओठों की जरूरत कुछ दूसरी तरह की होती है। यही बात सोचकर अनुष्का ने अपने ओठों की सर्जरी करा ली है।
विज्ञापन

 
11 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'मटरु की बिजली का मनडोला' के कुछ दृश्यों में अनुष्का अपने बदले हुए ओठों के साथ नजर आएंगी। अपने आने वाली फिल्म 'बांबे वेलवट' में वह पूरी तरह से बदले हुए अंदाज में दिखेंगी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नायिका समय-समय पर अपने चेहरे और शरीर की सर्जरी के लिए चर्चित रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 'डॉन' फिल्म के लिए अपने ओंठ इंजेक्शन देकर थोड़े मोटे किए थे। अब देखना यह है कि दर्शकों को अनुष्का का यह बदला हुआ चेहरा कितना रास आता है। साथ ही अनुष्का को इससे कितना लाभ मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed