फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashya After The Kerala Story ban in West Bengal director takes stand for Adah Sharma Sudipto sen film

Anurag Kashyap: 'प्रतिबंध लगाना गलत है' पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' बैन होने बाद बिफरे अनुराग कश्यप

Wed, 10 May 2023 11:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 10 May 2023 11:22 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने के बाद अनुराग कश्यप ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। फिल्म निर्माता ने सुधीर मिश्रा के अफवाह को भी शाबाशी दी है।

विज्ञापन
Anurag Kashya  After The Kerala Story ban in West Bengal director takes stand for Adah Sharma Sudipto sen film
अनुराग कश्यप, द केरल स्टोरी - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य में 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगा दिया है। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के खतरे में पड़ने का हवाला देते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी और अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में चल रही है। कई राज्यों में फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। लेकिन बहुत से लोग 'द केरल स्टोरी' के पक्ष में भी हैं। इनमें अब अनुराग कश्यप कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। निर्देशक ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Anurag Kashya  After The Kerala Story ban in West Bengal director takes stand for Adah Sharma Sudipto sen film
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई

'द केरल स्टोरी' को लेकर चल रहे तमाम विवादों के बीच फिल्म आखिरकार 5 मई को रिलीज हो गई थी। लेकिन इसने विरोध को और तेज कर दिया था। कई राज्यों में इसे बैन भी किया गया, जिनमें बंगाल का नाम भी शामिल है। सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया है। इसके बाद अब अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है। निर्देशक ने फ्रांसीसी लेखक वोल्टेयर की एक कहावत उदाहरण के तौर पर साझा की है। अनुराग कश्यप द्वारा साझा किए गए पोस्टर में लिखा था, 'मैं आपकी बातों से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं आपके कहने के अधिकार की मरते दम तक रक्षा करूंगा। आप फिल्म से सहमत हैं या नहीं, यह प्रचार हो, काउंटर प्रोपगंडा, आपत्तिजनक या नहीं, लेकिन इस पर प्रतिबंध लगाना गलत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Anurag Kashya  After The Kerala Story ban in West Bengal director takes stand for Adah Sharma Sudipto sen film
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता ने सुधीर मिश्रा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अफवाह' का भी समर्थन किया और लिखा, 'आप प्रोपगैंडा से लड़ना चाहते हैं। फिर जाकर फिल्म देखें जो सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाती है और यह दिखाती है कि निहित पूर्वाग्रह को कैसे नफरत और अशांति पैदा करने के लिए हथियार बनाया जाता है। यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसका नाम अफवाह  है। जाओ अपनी आवाज को मजबूत करो। जाओ एक मुद्दा उठाओ। लड़ने का यही सही तरीका है।'

विज्ञापन

Anurag Kashya  After The Kerala Story ban in West Bengal director takes stand for Adah Sharma Sudipto sen film
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द केरल स्टोरी'  की कहानी केरल की एक मासूम हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इस्लामिक दोस्तों द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उसका धर्म परिवर्तन किया जाता है। बाद में उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में भेज दिया जाता है। फिल्म सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है। फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने का दावा करती है जहां केरल की लगभग 32,000 महिलाएं इस खतरनाक योजना के तहत फंसी हुई थीं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed