फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui has no complaint on the dispute with wife aaliya Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'

Wed, 10 May 2023 11:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 10 May 2023 11:09 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी अलग रह रही पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। हालांकि एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं है। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui has no complaint on the dispute with wife aaliya Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद चल रहा है। आलिया ने पब्लिकली नवाज पर कई आरोप लगाए। हालांकि नवाज़ुद्दीन ने इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई की चिंता है। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नही है।
विज्ञापन

अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने जाहिर किया है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल यही चाहते हैं कि उनके बच्चे वापस स्कूल जाएं और पढ़ाई करें। अब ऐसा हो गया है और वह इसके लिए खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके अलावा, वह चाहते हैं कि लोग पॉजिटिविटी फैलाएं और इसे अपने लिए बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि समाज में कोई भी निगेटिविटी बाहर नहीं जानी चाहिए। इसलिए, उसे कोई शिकायत नहीं है और वह चीजों के बारे में नकारात्मक नहीं होना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui has no complaint on the dispute with wife aaliya Siddiqui
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा, 'अफवाहों का आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसा पहले भी हो चुका है कि किसी को खलनायक बनाने के लिए किसी ने जानबूझकर एक अफवाह फैलाई। जिस तरह से अफवाह फैलती है, दूसरे भी जोड़ते रहते हैं आग में घी डालने और लोगों को विश्वास होने लगता है। जब तक सच्चाई सामने आती है, उसका करियर खत्म हो जाता है। हर कोई अपने खोल में है अगर एक की पिट रही है, तो सब मजे ले रहे हैं'। 

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार सुधीर मिश्रा की 'अफवाह' में नजर आए थे। जल्द ही वे जोगी रा सारा रारा में नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed