फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anuradha Paudwal wll comeback as playback singer in new show jai maa Vaishno Devi

फिर गूंजेगी अनुराधा पौडवाल की सुरीली आवाज, इस शो से हो रहा प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक

Mon, 26 Aug 2019 06:32 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 26 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal wll comeback as playback singer in new show jai maa Vaishno Devi
Anuradha Paudwal - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की प्रमुख गायिका अनुराधा पौडवाल की आवाज़ जल्द ही फिर से घर घर गूंजेगी। देश की नंबर एक म्यूजिक कंपनी टी सीरीज की संस्थापक गायकों में से एक रही अनुराधा के गाए गीत 80 और 90 के दशक में कैसेटों पर खूब बजते रहे हैं। अनुराधा ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा के संगीत क्षेत्र में राज किया लेकिन टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या के बाद उनके सितारे धूमिल होते चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छोटे परदे पर जल्द ही एक नया धारावाहिक शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है, जग जननी मां वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की। इस धारावाहिक के शीर्षक गीत से ही अनुराधा पौडवाल अपना कमबैक कर रही हैं। अनुराधा पौडवाल ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा कई सुपर हिट गाने दिए बल्कि भक्ति गीत और भजन में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। इसी कड़ी में अब वह इस पौराणिक शो के लिए अपनी आवाज़ दे रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: 90s के ये 6 सिंगर्स कभी बॉलीवुड पर करते थे राज, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने से शुरू होने जा रहे इस धारावाहिक के जरिए अनुराधा पौडवाल का कमबैक ऐसे समय में होने जा रहा है जब टी सीरीज अपने संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक बनाने की तैयारियों में व्यस्त है। गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल ने संगीत क्षेत्र में लंबे समय तक साथ काम किया है लेकिन टी सीरीज का प्रबंधन अगली पीढ़ी के हाथों में आने के बाद अनुराधा के इस कंपनी से रिश्ते खत्म हो गए।

गुलशन कुमार ने वैष्णो देवी की महिमा के प्रचार प्रसार में बड़ा काम किया है। उनके बनाए धार्मिक कैसेट्स में ज्यादातर में देवी की महिमा की ही गुणगान किया गया। उन्होंने वैष्णो देवी में अनवरत चलते रहने वाला एक भंडारा भी शुरू किया था। धारावाहिक जग जननी मां वैष्णो देवी वैष्णोदेवी की प्रसिद्द कहानी पर आधारित है। इस कथा के मुताबिक राक्षसों को मारने के लिए हो रहे पृथ्वी के विनाश को रोकने के लिए मां वैष्णोदेवी अस्तित्व में आईं। 

पढ़ें: विवेक ओबेरॉय, अनुराधा पौडवाल समेत 900 से अधिक कलाकारों ने की भाजपा को वोट देने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed