फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupmaa actress kinjal bahu aka nidhi shah shared glamorous avatar video will steal your heart

Nidhi shah: अनुपमा की बहू किंजल का सिजलिंग अवतार, वीडियो देख दिल हार बैठे फैंस

Sun, 28 Aug 2022 06:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 06:39 PM IST
सार

अनुपमा सीरियल में किंजल बहू के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस निधि शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस को होश उड़ा देती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने ग्लैमरस लुक में अपना एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
anupmaa actress kinjal bahu aka nidhi shah shared glamorous avatar video will steal your heart
किंजल बहू उर्फ निधि शाह - फोटो : social media

विस्तार

अनुपमा सीरियल के हर किरदार ने अपनी अलग छाप छोड़ी है और किंजल के रोल में निधि शाह को भी घर-घर पहचाना जाता है। सीरियल में किंजल बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं। वह अक्सर अपनी सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैरस अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज भी किंजल उर्फ निधि शाह लेटेस्ट वीडियो में कातिलाना अंदाज से कहर ढाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

कातिल अदाओं से लूटा फैंस का दिल
अभिनेत्री निधि शाह की इंस्टाग्राम पर लंबी फैन फॉलोइंग है, एक्ट्रेस को दो मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह हर एक फोटो में अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। एक्ट्रेस को रेड कलर के ब्लेजर में देखा जा सकता है, वहीं वह ब्लैक कलर की ब्रालेट ड्रेस में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने बांधे निधि शाह की तारीफों के पुल
निधि शाह का या लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'वाह, यह अविश्वसनीय है, यह बहुत सुंदर और शानदार है'। इसी तरह से दूसरे प्रशकक ने लिखा- 'आप सच में बहुत ज्यादा क्यूट हो कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है'। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed