{"_id":"6429eb5222adbbc4490b3766","slug":"anupam-kher-sings-a-song-for-pritam-anurag-basu-for-metro-in-dino-movie-see-actor-post-here-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher; एक्टिंग के बाद अनुपम खेर ने अब सिंगिंग में आजमाया हाथ, प्रीतम के लिए रिकॉर्ड किया गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher; एक्टिंग के बाद अनुपम खेर ने अब सिंगिंग में आजमाया हाथ, प्रीतम के लिए रिकॉर्ड किया गाना
Mon, 03 Apr 2023 02:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:23 AM IST
सार
अनुपम ने कैप्शन में लिखा, "सारे सपने सच होते हैं, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था मुझे प्रीतम के म्यूजिक डायरेक्शन में अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में गाना गाने का मौका मिलेगा, पर मैं ही तो कहता हूं" कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी अदाकारी का जादू दिखाने के बाद जल्द ही एक सिंगर के रूप में नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक् सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। एक्टर ने बताया है कि अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों के लिए उन्होंने एक गाना रिकॉर्ड किया है। इस गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है।
अनुपम ने गाया गाना
अनुपम ने कैप्शन में लिखा, "सारे सपने सच होते हैं, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था मुझे प्रीतम के म्यूजिक डायरेक्शन में अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में गाना गाने का मौका मिलेगा, पर मैं ही तो कहता हूं" कुछ भी हो सकता है।" मेरी तो निकल पड़ी! प्रीतम दा और अनुराग दा अपने क्षेत्र में जीनियस हैं। उनके लिए गाना मेरे लिए गर्व की बात थी। जय हो।"
सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
रिकॉर्डिंग स्टूडियो की तस्वीरों के साथ अनुपम ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, "प्रीतम दा के लिए गाना मेरा सपना था। मेरा मानना है कि हर प्रयास आपको अपने सपनों के एक कदम और करीब ले जाता है। लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं, मुझे नहीं पता मैंने अपना काम कर दिया है।" बता दें कि अनुराग की यह फिल्म एक एंथोलॉजी है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, अली फजल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
अनुराग बसु हैं फिल्म के डायरेक्टर
कुछ समय पहले अनुराग ने इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया था, "मेट्रो...इन दिनो लोगों की कहानी है और लोगों के लिए है! मैं इस पर काफी समय से काम कर रहा हूं और मुझे भूषण कुमार जैसे पावर हाउस के साथ कोलैबोरेट करके काफी खुशी महसूस हो रही है, जो मेरे लिए हमेशा एक स्तंभ की तरह रहे हैं। इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म की कहानी काफी फ्रेश है और म्यूजिक इसमें एक महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल

View this post on Instagram