फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Shares Birthday Wish To Niece Tanvi Calls Her Inspiration Behind Movie Tanvi The Great

‘तन्वी द ग्रेट’ की प्रेरणा रही असल तन्वी से अनुपम खेर ने करवाई मुलाकात, बोले- ऑटिस्टिक होने के बावजूद….

Mon, 26 Jan 2026 10:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 26 Jan 2026 10:41 PM IST
सार

Anupam Kher Tell Who Is Real Tanvi: अनुपम खेर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बर्थ डे पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट फिल्म ‘द तन्वी द ग्रेट’ की असल इंस्पिरेशन रही तन्वी को लेकर की है। क्या है तन्वी से अनुपम खेर का नाता? जानिए। 

विज्ञापन
Anupam Kher Shares Birthday Wish To Niece Tanvi Calls Her Inspiration Behind Movie Tanvi The Great
अनुमप खेर और तन्वी - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अनुमप खेर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक्ट्रेस तन्वी और असल तन्वी के साथ पोज दे रहे हैं। साथ ही कुछ और फैमिली फोटो भी उन्होंने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की इंस्पिरेशन रही असल तन्वी की एक वीडियो भी शेयर करते हैं। दअरसल, असल तन्वी उनकी भतीजी है। अपनी भतीजी तन्वी को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 

विज्ञापन

असल तन्वी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 
अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘असल तन्वी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का आइडिया मेरी भतीजी तन्वी से आया। वह पूरी दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा लड़की है। ऑटिस्टिक होने के बावजूद उसके दिल में सिर्फ अच्छाई है। वह स्मार्ट, बहुत इंटेलीजेंट, एकदम सीधी-सादी और एक शानदार सिंगर है। उसे लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं।  

विज्ञापन

तन्वी के बारे में अनुपम खेर ने बताई कई बातें 
अनुपम खेर आगे लिखते हैं, ‘तन्वी, मैं तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। तुमने मुझे फिल्म के आइडिया के तौर पर सबसे शानदार तोहफा दिया। तुमने मुझे इस दुनिया का सबसे अमीर आदमी बना दिया। ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म से मैंने दया, अच्छाई, करुणा और सच्चाई की शक्ति का पूरा मतलब समझा। इन सीखों के लिए धन्यवाद। तुमने न सिर्फ मेरी जिंदगी पर बल्कि 250 से ज्यादा यूनिट मेंबर्स और फिल्म देखने वाले इतने सारे लोगों की जिंदगी पर भी असर डाला है। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बेटा। प्यार और आशीर्वा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी तारीफ मिली
अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' को निर्देशित किया था। इसमें शुभांगी ने तन्वी रैना का लीड रोल किया था। फिल्म में अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण टैकर भी अहम किरदारों में नजर आए। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी तारीफ मिली है, कान, न्यूयॉर्क,  ह्यूस्टन और लंदन के बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed