बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज 21 जून को शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इस पल को अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिरडी में अपने अनुभव को भी शेयर कर दिल की बात लिखी है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन का एक खास वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनके साथ अनुपम ने लिखा, 'ॐ साईं राम, बाबा का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे।'
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम ने किए साईं बाबा के दर्शन
अनुपम खेर ने लिखा, 'बहुत साल बाद मुझे शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करने का मौका मिला। बाबा के चरणों में कुछ समय बिताकर मेरे मन को बहुत शांति मिली। ऐसा लगा जैसे मन की सारी भागदौड़ कुछ देर के लिए रुक गई हो।'
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'जिंदगी में अच्छा और सही करने की इच्छा'
अनुपम ने आगे लिखा, 'प्रार्थना करते समय मेरे मन में बाबा के प्रति धन्यवाद का भाव था और जिंदगी में कुछ अच्छा और सही काम करने की इच्छा और मजबूत हो गई।' आगे अनुपम ने लिखा की उनकी मां दुलारी और भाई राजू तो अक्सर बाबा के दर्शन के लिए शिरडी आते रहते हैं।
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'साईं बाबा की शक्ति'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मुझे समझ आया कि कौन सी शक्ति उन्हें यहां बार-बार खींचकर लाती है। साईं बाबा के दरबार में एक अलग ही ताकत, सुकून और अंदरूनी मजबूती महसूस होती है।'
यह भी पढ़ें: World Music Day: एआर रहमान ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, शेयर किया गाने का टीजर; देखिए आखिरी रिकॉर्डिंग