फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher question to akshay kumar on sequel of special 26 actor gave a twisted answer

Akshay Kumar: अनुपम खेर ने की स्पेशल 26 के सीक्वल की मांग, अक्षय कुमार ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Wed, 08 Feb 2023 07:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Feb 2023 07:21 PM IST
सार

अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 10 साल का समय बीच चुका है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी भी थे। स्पेशल 26 का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। यह फिल्म 1987 में हुए ओपेरा कांड पर आधारित है।

विज्ञापन
anupam kher question to akshay kumar on sequel of special 26 actor gave a twisted answer
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं है। पिछले साल अभिनेता की लगभग सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं आज से करीब 10 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। जिसके बाद आज अनुपम खेर ने बीते दिनों को याद किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुपम खेर ने इस फिल्म के सीक्वल की मांग की है, जिस पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


स्पेशल 26 के सीक्वल की मांग
अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 10 साल का समय बीच चुका है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी भी थे। स्पेशल 26 का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। यह फिल्म 1987 में हुए ओपेरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने अब एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने सिक्वल बनाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार को भी टैग किया है।
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Sid-Kiara Box Office: सिद्धार्थ या कियारा, किसने फिल्मों के कलेक्शन में मारी बाजी, सच्चाई उड़ा देगी होश
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने किया ट्वीट
अनुपम खेर ने लिखा है- 'आज हमारी फिल्म स्पेशल 26 को रिलीज हुए 10 साल हो गए। मैंने हमारे होनहार डायरेक्टर नीरज पांडे से कितनी बार कहा कि वह इसका दूसरा भाग बनाएं पर अब आप ही बताएं स्पेशल 26 का सीक्वल बनना चाहिए कि नहीं'। इसके साथ उन्होंने अक्षय कुमार को टैग किया।



अक्षय कुमार ने दिया जवाब
अक्षय कुमार ने इसके जवाब में लिखा, मैं तैयार हूं अगर स्क्रिप्ट तैयार है तो असली पावर स्क्रिप्ट में होती है।' दरअसल उन्होंने फिल्म का एक डायलॉग भी लिखा किया है। इसमें कहा गया है, 'असली पावर दिल में होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed