सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग के बीच अनुपम खेर ने सेट से शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'लाडला निर्वाण...'
Anupam Kher Video: अनुपम खेर इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन शूटिंग के बीच वे अपने फैंस को सेट के खास पलों के बारे में भी जानकारी देते रहते हैं। उन्होंने आज एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म (जिसका नाम अभी नहीं बताया गया है) की शूटिंग कर रहे हैं। इसी शूटिंग के बीच आज उन्होंने अपनी भतीजी वृंदा के एक साल के बेटे निर्वाण का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनुपम ने शेयर किया निर्वाण का क्यूट वीडियो
आज अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी भतीजी वृंदा का एक साल का बेटा निर्वाण दिख रहा है। निर्वाण सेट पर सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दे रहा है। वह बार-बार चढ़ने की कोशिश करता है और उसकी मम्मी वृंदा हर बार उसके पीछे-पीछे रहती है ताकि वह गिर न जाए। अनुपम खेर ने खुद यह खास पल अपने फोन से रिकॉर्ड किया है।
अनुपम का नोट
अनुपम ने लिखा कि जैसे ही निर्वाण सेट पर आया, पूरी टीम का वह लाडला बन गया। सीढ़ियां चढ़ना उसका सबसे पसंदीदा खेल हो गया। उन्होंने आगे लिखा, 'बचपन के पन्ने बहुत तेजी से पलट जाते हैं। निर्वाण ने अपना पहला शूट देखा और पूरी यूनिट का लाडला बन गया। यह सीन मुझे जीवन के एक बड़े सच की याद दिलाता है। जीवन एक पूरा चक्कर है। छोटे बच्चे को मां-बाप गिरने से बचाते हैं, लेकिन बड़ा होने पर वही बच्चा अपने मां-बाप को गिरने से बचाता है। इसी को 'लाइफ का सर्कल' कहते हैं।' अनुपम के फैंस को यह पोस्ट बहुत पसंद आ रही है।
इन दिनों अनुपम खेर अभी सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के अलावा 'खोसला का घोसला-2' की शूटिंग भी कर रहे हैं। फैंस दोनों फिल्मों के लिए बहुत उत्साहित हैं और अनुपम की फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की टीम ने खेला क्रिकेट, मनाया सफलता का जश्न; वरुण धवन संग सुनील शेट्टी की बैटिंग के दीवाने हुए फैंस