विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश को हिला कर रख दिया था। अब फिल्ममेकर एक और अनोखे मुद्दे पर बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर ले' लाए हैं जिसकी पहली झलक डराने वाली सच्चाई से पर्दा उठा रही है। एक असल मुद्दे पर बनी फिल्म जो बायो साइंस की दुनिया में बॉलीवुड की पहली शुरुआत है।
2 of 5
द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
जब से विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की है, तभी से ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों के बारे में है। जिन्होंने COVID-19 की लड़ाई को लड़ा था।
3 of 5
द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की बात करें तो यह ट्रेलर बहुत मार्मिक है, जिसमें वैज्ञानिकों की जद्दोजहद को दिखाया गया है। देश में कोरोना फैल चुका है और हजारों लोगों की जान जा रही है लेकिन कोरोना लाइलाज है…इस महामारी से लड़ने के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने का फैसला लेते हैं लेकिन इस मिशन में राजनीति से लेकर मीडिया तक कई तरह की बाधाओं को दिखाया गया है…। सभी बाधाओं को पार करते हुए वैज्ञानिक देश की पहली वैक्सीन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। ट्रेलर में नाना पाटेकर का रोल काफी अच्छा है, वो वैक्सीन बनाने के लिए पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हैं और वैक्सीन को एक युद्ध बताते हैं। फिल्म का ट्रेलर वाकई देखने लायक है।
4 of 5
द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह इंडिया की पहली बायो-साइंस फिल्म है, जो कि भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा कोवैक्सीन (COVAXIN) बनाने की जर्नी को दिखाएगी। फिल्म का प्रोडक्शन विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा के बैनर तले किया गया है। 'द वैक्सीन वॉर' हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी 'वेलकम 3', निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला पर लगा यह गंभीर आरोप