फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher mother dulari see his play kuch bhi ho sakta hai last week it countless times viral video

अनुपम खेर का नाटक 'कुछ भी हो सकता है' देखने पहुंचीं मां दुलारी, देखें वायरल वीडियो; लिखा- 'स्नेह और गर्व...'

Fri, 27 Feb 2026 10:12 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

Viral Video: अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। जो उनके नाटक 'कुछ भी हो सकता है' के दौरान का है।

विज्ञापन
anupam kher mother dulari see his play kuch bhi ho sakta hai last week it countless times viral video
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करते रहते हैं। आज उन्होंने अपनी मां दुलारी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है, जो उनके नाटक 'कुछ भी हो सकता है' के दौरान का है। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने अपनी मां के बारे में प्यारी बातें लिखी हैं।

विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां दुलारी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें कई लोगों के बीच अनुपम और उनकी मां दुलारी नजर आ रहे हैं। अनुपम ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पिछले हफ्ते मां मेरे नाटक 'कुछ भी हो सकता है' को देखने आई थीं। उन्होंने इसे कई बार देखा है, फिर भी हर बार उतने ही प्यार, ध्यान और गर्व से देखती हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

'कुछ भी हो सकता है' के दौरान क्या करते हैं अनुपम
अनुपम ने आगे लिखा, 'जब मैं मंच पर अपनी जिंदगी की कहानी सुनाता हूं- अपने संघर्ष, अपनी नाकामियां, अपने सपनों की तब सामने बैठी मां को देखता हूं, तो शब्दों से ज्यादा मेरे भाव बोलने लगते हैं। यह सिर्फ नाटक नहीं रहता, बल्कि मेरे बचपन से लेकर आज तक की पूरी जिंदगी का एक खूबसूरत संवाद बन जाता है।'
विज्ञापन

भावुक हुए अनुपम
अनुपम ने आगे लिखा, 'अपनी कहानी अपनी मां के सामने जीना, इससे ज्यादा भावुक और सुंदर एहसास शायद ही कोई हो। उस पल में मैं एक कलाकार भी होता हूं और वही छोटा सा बेट्टू भी। दुनिया की हर मां को मेरा प्रणाम। माएं हमेशा सलामत रहें, क्योंकि उनके होने से ही हमारी कहानियां पूरी होती हैं।'

यह भी पढ़ें: Ranabaali: शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार साथ होंगे विजय-रश्मिका, शनिवार को फैंस के साथ साझा करेंगे कुछ खास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed