फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher meet Stand Up Comedian Max Amini shares video On social media

कॉमेडियन मैक्स अमीनी से मिले अनुपम खेर, तोहफे में दी जैकेट; वीडियो शेयर कर लिखा- 'बहुत खुशी हुई'

Sun, 30 Nov 2025 02:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Nov 2025 02:52 PM IST
सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने आज  रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अमेरिकी कॉमेडियन मैक्स अमीनी के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने मैक्स से मुलाकात की यादें शेयर की।

विज्ञापन
Anupam Kher meet Stand Up Comedian Max Amini shares video On social media
अनुपम खेर-कॉमेडियन मैक्स अमीनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ईरानी-अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडियन मैक्स अमीनी इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने उनसे मुलाकात की है। इसका खूबसूरत वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस मुलाकात में अभिनेता ने मैक्स को अपनी जैकेट तोहफे में दी। यह देख मैक्स काफी खुश हुए और उन्होंने मेहमानों का स्वागत करने के भारतीयों के अंदाज की तारीफ की।

विज्ञापन


मैक्स अमीनी बोले- 'जय हो'
इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा है, 'मैक्स और मैं। शानदार कॉमेडियन में से एक और एक बेहतरीन इंसान मैक्स से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके एक्ट न सिर्फ लोगों को हंसाते हैं, बल्कि इनमें एक इंसानियत का पहलू भी देखने को मिलता है। इस मुलाकात में हम दोनों ने जिंदगी, जिंदगी के सबक, कॉमन फ्रेंड जोको सिम्स, खाने और भारतीयों के लिए उनके प्यार जैसे कई पहलुओं पर चर्चा की। मुलाकात काफी मजेदार रही। जल्द ही उनका एक्ट देखने का इंतजार है। आपके प्यार के लिए शुक्रिया मेरे दोस्त। जय हो'!
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


Anupam Kher meet Stand Up Comedian Max Amini shares video On social media
अनुपम खेर-कॉमेडियन मैक्स अमीनी - फोटो : इंस्टाग्राम

मैक्स ने अनुपम खेर से कहा- 'आपका दिल बहुत बड़ा है'
वीडियो में अनुपम खेर को मैक्स की तारीफ करते देखा जा सकता है। इस पर मैक्स कहते हैं, 'आपका दिल बहुत बड़ा है और बहुत खूबसूरत भी'। इसके बाद वे उस जैकेट की तरफ इशारा करते हैं, जो अनुपम खेर ने उन्हें दी और कहा, 'आपने मुझे यह दी है, आपका दिल बड़ा है'। कॉमेडियन ने बताया कि उन्होंने जब एक्टर की जैकेट देख कॉम्प्लीमेंट दिया तो अनुपम खेर ने तुरंत अपनी जैकेट उतारकर उन्हें दे दी।

नेटिजन्स बोले- 'दो शख्सियत एक फ्रेम में'
अनुपम खेर के इस वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो शानदार लोग एक ही फ्रेम में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो बेहतरीन शख्सियत, जिनका दिल बेहद साफ है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह मुलाकात तो बहुत खूबसूरत लग रही है। इसकी उम्मीद नहीं थी'।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed