Anupam Kher: 71 की उम्र में अनुपम खेर ने जिम क्लब से शेयर की तस्वीरें, लिखी ऐसी बात कि यूजर्स हो गए प्रेरित
Anupam Kher Post: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में जिम क्लब से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है कि यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
अनुपम खेर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने भूरे रंग के निकर और टीशर्ट में पोज दिए हैं। एक और तस्वीर में वह काले ड्रेस में हैं। एक तस्वीर में उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ये पोज जिम क्लब के अंदर दिए हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा 'मुझे जिम जाना अच्छा लगता है। वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है।
वर्कआउट के बाद ऐसे खड़े होकर फोटो खिंचवाना तो सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। मेहनत भी जरूरी है और उसका सबूत भी।
Kartik Aaryan: कैसे चोटिल हुए कार्तिक आर्यन? कबीर खान की अगली फिल्म के लिए कर रहे थे शूटिंग; जानें हेल्थ अपडेट
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया- कई यूजर्स ने अनुपम खेर की फिटनेस की तारीफ की है।
- एक यूजर ने लिखा 'आप हमेशा से फिट हैं।'
- एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप वाकई प्रेरणा देने वाले हैं।'
- तीसरे यूजर ने लिखा 'जिंदगी में जिम वाले हिस्से को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।'
- एक और यूजर ने उन्हें जेन जी का पिता बताया है।
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने हाल ही में इसकी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया था। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह दिवाली के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले वह फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए थे। वह इसके निर्देशक भी हैं। इस फिल्म की काफी तारीफ हुई थी।