फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Funny dance with Mother Dulari and brother Raju Kher says my Late father last words were Live Life

मां दुलारी और भाई राजू के साथ अनुपम खेर का मजेदार डांस, बोले- पिता जी कहकर गए थे- 'जिंदगी जियो'

Sat, 18 Oct 2025 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

Anupam Kher Funny Dance Video: अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे कई बार काफी मजेदार पोस्ट शेयर करते हैं। ऐसा ही आज शनिवार को किया। इसी के साथ अपने पिता की दी हुई एक सीख भी याद की।

विज्ञापन
Anupam Kher Funny dance with Mother Dulari and brother Raju Kher says my Late father last words were Live Life
मां दुलारी और भाई राजू के साथ अनुपम खेर का डांस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों और सिनेमा के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। कई बार वे अपनी मां दुलारी के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। आज शनिवार को एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां और भाई राजू खेर के साथ मजेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिता के आखिरी शब्दों को शिद्दत से कर रहे फॉलो
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे, दुलारी और राजू खेर तीनो डांस करते दिख रहे हैं, मगर डांस इस अंदाज में कर रहे हैं कि देखने वाले के चेहरे पर मुस्कान आ जाए। इसके साथ एक्टर ने पोस्ट लिखा है, 'मेरे दिवंगत पिता के आखिरी शब्द थे, 'जिंदगी जियो'! हम 'खेर' बिल्कुल यही करते हैं। दुनिया की सबसे बेहतरीन जिंदगी की सीख देने के लिए पुष्कर नाथ जी, शुक्रिया। बता दें कि पुष्कर नाथ खेर, एक्टर अनुपम खेर के पिता थे'। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



नेटिजन्स ने की दुलारी की तारीफ
इस वीडियो पर नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यूजर्स सबसे ज्यादा प्यार दुलारी पर लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी मां सच में बेहद प्यारी हैं। मेरी मां इसके लिए हजार बार कहने पर भी तैयार नहीं होतीं'। एक यूजर ने लिखा, 'इन खुशियों की कोई कीमत नहीं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर परफॉर्मेंस'। 

अनुपम खेर का वर्क फ्रंट
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी की भूमिका अदा की। इसके अलावा वे फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आए। अनुपम खेर ने इस साल लंबे अरसे बाद निर्देशन में भी वापसी की। उन्होंने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' बनाई, जिसके निर्देशन की कमान खुद संभाली। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed