फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Fake Account On Social Media Actor Aware Fans Says Dont Follow

अनुपम खेर ने फैंस को चेताया, अभिनेता के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा; बोले- मेरी ही वीडियो डालकर…

Tue, 10 Feb 2026 01:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:12 PM IST
सार

Anupam Kher Fake Social Media Account: अनुपम खेर सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन सक्रिय रहते हैं। आगामी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने फैंस को एक फर्जीवाड़े के बारे में बताया, जो उनके नाम पर हो रहा है। 

विज्ञापन
Anupam Kher Fake Account On Social Media Actor Aware Fans Says Dont Follow
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बारे में अभिनेता ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर जानकारी साझा की है। जानिए, अनुपम खेर ने फर्जीवाड़े के बारे में क्या कहा? 

विज्ञापन

अनुमप खेर ने फैंस को सचेत रहने को कहा
अनुपम खेर ने मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह कहते हैं, ‘मेरे प्यारे दोस्तों, ‘मुझे करीबी लोगों ने फोन करके बताया कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट मेरे नाम पर चल रहा है। साथ ही वो शख्स, मेरे करीबी लोगों को फॉलो करने की गुजारिश भी कर रहा है। उसने अपने अकाउंट पर मेरे ही वीडियो भी पोस्ट किए हैं। लेकिन वो मेरा अकाउंट नहीं है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

सेलेब्स के नाम पर पहले भी हुआ फर्जीवाड़ा
अनुपम खेर का ही फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना है। पहले भी कई बॉलीवुड, साउथ के एक्टर्स ने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। कई सेलेब्स के सोशल मीडिया पर, व्हाट्सअप पर फर्जी अकाउंट बनाए गए। फर्जी अकाउंट के जरिए आम लोगों से फिल्मों में पैसा निवेश करके मोटा फायदा पहुंचाने वाली बातें की गईं। यही वजह है कि अनुपम खेर ने अपने फैंस को पहले ही चेतावनी दी है कि वह किसी भी फर्जी अकाउंट को फॉलो ना करें, साथ ही उनके बहकावे में भी ना आएं। 

ये खबर भी पढ़ें: 60 पार की उम्र में भी नए सितारों को टक्कर दे रहे ये दिग्गज अभिनेता, फिटनेस में आगे और अदाकारी में भी है दम 

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अनुपम खेर? 
हाल ही में अनुपम खेर ने बताया कि वह अपने करियर की 550वीं फिल्म 'खोसला का घोंसला-2' कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। पिछले दिनों अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम, दिल्ली में की। फिल्म ‘खोसला का घोंसला 2’ में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के अलावा किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed