फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher celebrated his birthday at Haridwar met Swami Avdheshanand Giri shares post with fans

Anupam Kher: हरिद्वार में सनातनी अंदाज में जन्मदिन मनाकर गदगद अनुपम खेर, बोले- 'यह जीवन का बेस्ट बर्थडे था'

Sat, 08 Mar 2025 05:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Mar 2025 05:22 PM IST
सार

Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। वे 70 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने हरिद्वार में पूरे सनातनी अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस अनुभव से वे अभिभूत हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher celebrated his birthday at Haridwar met Swami Avdheshanand Giri shares post with fans
अनिल कपूर, स्वामी अवधेशानंद गिरी, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर 70 वर्ष के हो गए हैं। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन हरिद्वार में मनाया। अपने परिवार और दोस्तों के साथ वे स्वामी अवधेशानंद गिरी से मिले। उनका आशीर्वाद लिया। गंगा आरती में हिस्सा लिया। अनुपम खेर ने इस बार खास अंदाज में मनाए अपने बर्थडे का अनुभव फैंस से साझा किया है। उनका कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे शानदार जन्मदिन रहा।

विज्ञापन

बोले- आत्मिक तृप्ति मिली
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'कल मेरे जीवन का बेस्टेस्ट बर्थडे था! हरिद्वार में अपना जन्मदिन मनाकर मन और आत्मा दोनों में हर्षोल्लास भी भरा और आत्मिक तृप्ति भी मिली! बचपन में तो ऐसे ही तो मनाते थे अपना जन्मदिन। परिवार और दोस्तों के साथ पूजा करके, संतों को खाना खिलाकर, हंसकर और गाकर'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहर आश्रम को कहा शुक्रिया
आगे लिखा है, 'गंगा मैया का आशीर्वाद! गंगा आरती के पल अविस्मरणीय हैं। मैं स्वामी अवधेशानंद जी और हरिहर आश्रम के हर संत और वालंटियर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने ना केवल मेरे लिए प्रार्थना की, बल्कि मेरे दोस्तों और परिवार के हर सदस्य का अभिनंदन भी किया। श्री गंगा सभा ने बहुत श्रद्धा से गंगा आरती कराई। बहुत बहुत धन्यवाद! जय मां गंगे'!

विज्ञापन

Anupam Kher celebrated his birthday at Haridwar met Swami Avdheshanand Giri shares post with fans
अनुपम खेर ने हरिद्वार में मनाया जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

संतों के बीच पूरे किए धार्मिक अनुष्ठान
साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर मां गंगा की आरती करते नजर आ रहे हैं। संतों के बीच उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। उनके जन्मदिन पर अभिनेता और अनुपम खेर के पक्के दोस्त अनिल कपूर भी मौजूद रहे। इसके अलावा एम.एम. कीरवानी भी नजर आए। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आए। अब वे फिल्म तन्वी द ग्रेट के जरिए बतौर निर्देशक कमबैक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed