फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher announced his 539th movie which will be a multi language fantasy film elicits hilarious reaction

Anupam Kher: अनुपम खेर ने मजेदार पोस्टर जारी कर किया 539वीं फिल्म का एलान, यूजर ने कहा- नागिन 7 सिर्फ कलर्स पर

Thu, 13 Jul 2023 12:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 13 Jul 2023 12:08 PM IST
सार

अनुपम खेर ने बेहतरीन पोस्टर के साथ अपनी 539वीं फिल्म का एलान किया है। वहीं, इस पोस्टर को देखने के बाद एक्टर के किरदार को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 

विज्ञापन
Anupam Kher announced his 539th movie which will be a multi language fantasy film elicits hilarious reaction
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन एक्टर अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में लगातार और शानदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में रवींद्रनाथ टैगोर पर एक फिल्म की घोषणा की। वहीं, अब उन्होंने अपनी अगली 539वीं फिल्म का भी एलान कर दिया है। अनुपम ने इस मूवी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और अब पोस्टर जारी कर हर किसी को चौंका दिया है। यह एक बहुभाषी फैंटेसी फिल्म होने जा रही है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर उत्साहित करने वाला है। 

विज्ञापन

अनुपम खेर की 539वीं फिल्म का एलान

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 539वीं फिल्म से खुद का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। एक्टर ने इस मूवी के बारे में कुछ संकेत भी दिए, लेकिन अपने अनुयायियों को फिल्म की थीम का अंदाजा लगाने के लिए छोड़ दिया। फर्स्ट लुक में अनुपम खेर बहुरंगी पोशाक पहने और सांप की मूर्तियों से बने भव्य सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। गहनों से सजे हुए वह एक अनोखा हथियार पकड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी फीस में की भारी कटौती! लगातार फ्लॉप होती फिल्में बनीं वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

घोषणा कर अनुमान लगाने को छोड़ा 

अनुपम खेर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'घोषणा: मेरी 539वीं फिल्म। पौराणिक कथाओं या हमारे किसी भी महान महाकाव्य पर आधारित नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से भारत की सबसे बड़ी बहुभाषी फैंटेसी फिल्म है, और आप इस विषय को अच्छी तरह से जानते हैं। निर्माता विवरण की घोषणा करेंगे। 24 अगस्त। इस बीच आप अपने अनुमान मेरे साथ साझा कर सकते हैं। जय हो।'

BB OTT2: सलमान खान के शो में इस यूट्यूबर की होगी ग्रैंड एंट्री, दी सिस्टम हैंग करने की चेतावनी

फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन 

अनुपम खेर का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया, और फैंस इस पर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं अनुमान लगा रहा हूं। यह चंद्रकांता हैं, और आप शिवदत्त का किरदार निभा रहे हैं।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खेर ने कहा, 'यह अच्छा अनुमान है, लेकिन सच नहीं है।' दूसरे ने लिखा, 'नागिन 7, कलर्स टीवी पर।' कई लोगों ने इसे 'मिस्टर इंडिया' के मोगैम्बो का सीक्वल भी बताया, जिस रोल को अमरीश पुरी ने निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed