{"_id":"6522259688f73c32930a9dd3","slug":"anupam-kher-and-boman-irani-starrer-khosla-ka-ghosla-to-be-remade-in-three-languages-know-details-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khosla Ka Ghosla: तीन क्षेत्रीय भाषाओं में बनेगी 'खोसला का घोसला', निर्माता सविता राज ने किया एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Khosla Ka Ghosla: तीन क्षेत्रीय भाषाओं में बनेगी 'खोसला का घोसला', निर्माता सविता राज ने किया एलान
Sun, 08 Oct 2023 09:21 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:21 AM IST
सार
फिल्म 'खोसला का घोसला' एक बार फिर चर्चा में है। अब यह फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी, वह भी एक या दो नहीं, बल्कि इस फिल्म का तीन भाषाओं में रीमेक बनने जा रहा है।
विज्ञापन
खोसला का घोसला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2006 में फिल्म आई थी 'खोसला का घोसला'। अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शौरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। यह फिल्म एक रिटायर्ड मध्यमवर्गीय व्यक्ति के अपनी जमीन वापस पाने की संघर्ष की कहानी पर आधारित थी। अब इस फिल्म को लेकर नई खबर यह है कि इसे क्षेत्रीय भाषाओं में बनाने पर काम किया जा रहा है। हाल ही में बूसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बात की घोषणा की गई।
विज्ञापन
तीन भाषाओं में बनेगा रीमेक
फिल्म 'खोसला का घोसला' एक बार फिर चर्चा में है। अब यह फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी, वह भी एक या दो नहीं इस फिल्म का तीन भाषाओं में रीमेक बनने जा रहा है। इससे नए क्षेत्र और नई पीढ़ी के लोग भी इस कहानी से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
Celebs Resturants: शानदार बार और रेस्तरां के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारे, देश से लेकर विदेश तक फैला है बिजनेस
विज्ञापन
ये निर्देशक करेंगे निर्देशन
वैरायटी की खबर के अनुसार, 'खोसला का घोसला' की निर्माता सविता राज इस फिल्म को कई क्षेत्रीय भाषाओं में बनाने जा रही हैं। मराठी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में इस फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी है। बूसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बात की घोषणा की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नड़ में आदर्श ईश्वरप्पा, तेलुगु में विनोद अनंतोजू और मराठी में केदार शिंदे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। तीनों अपनी-अपनी भाषाओं में कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं।
Bollywood Actress: 'चुड़ैल' बन पर्दे पर नजर आ चुकी हैं ये हसीनाएं, खूंखार अंदाज देख कांप उठी दर्शकों की रूह
सविता राज ने कही यह बात
गौरतलब है कि 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इसे जयदीप साहनी ने लिखा था। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा राजेश शर्मा, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा जैसे कलाकार भी शामिल थे। फिल्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय बुजुर्ग की कहानी थी। वह अपने दोस्तों और बेटों के साथ प्रॉपर्टी डीलर से अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। निर्माता सविता का कहना है, 'अधिकांश भारतीयों के लिए जिंदगी में एक बार अपना घर बनाना एक सपना होता है। इस फिल्म से देशभर के दर्शक जुड़ेंगे, क्योंकि संपत्ति में धोखाधड़ी हर जगह मौजूद है। ऐसे में फिल्म का रीमेक बनाना एक सही फैसला है'।
Jasmine Sandlas: सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल