{"_id":"cc5988cc-d287-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"anupam-and-satish-work-together-in-gangs-of-ghost","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम और सतीश में हो गई सुलह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम और सतीश में हो गई सुलह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर और सतीश कौशिक के बीच काफी समय से बोलचाल बंद थी, लेकिन एक कॉमेडी फिल्म ने दोनों के बीच दोबारा दोस्ती करवा दी है।
विज्ञापन
दरअसल, सतीश कौशिक की कॉमेडी फिल्म 'गैंग्स ऑफ घोस्ट्स' में रायबहादुर गेंदामल के किरदार के लिए सिर्फ अनुपम ही सबसे उपयुक्त थे, लेकिन दिक्कत यही थी कि उनसे इस भूमिका को अभिनीत करने के लिए कहे कौन?
विज्ञापन
आखिरकार सतीश ने पहल की और अनुपम ने भी उदारता दिखाते हुए 'गैंग्स ऑफ घोस्ट्स' में रायबहादुर का किरदार स्वीकार कर लिया।
कुछ साल पहले अनुपम और सतीश ने मिल कर एक फिल्म कंपनी करोड बाग एंटरटेनमेंट शुरू की थी, लेकिन कुछ क्रिएटिव मतभेद हो जाने के बाद दोनों ने अपना अलग रास्ता पकड़ लिया था।
विज्ञापन
दुखद बात यह थी कि क्रिएटिव मतभेद का असर उनके निजी संबंधों पर भी पड़ गया और उनका एक दूसरे से संवाद टूट गया।
खैर, अब तो दोनों पहले की तरह ही दोस्त हो चुके हैं। कह सकते हैं कि भूतों की फिल्म ने उन्हें मिलवा दिया।