Viral Video: अपनी अनोखी चाल पर ट्रोल हुईं 90 के दशक की यह मशहूर एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पागलों की तरह क्यों…
Anu Agarwal Viral Video: आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेटिजेंस उनकी चाल को लेकर अजीबोगरीब टिप्पणी कर रहे हैं और उनके इस लुक को एक एक्ट्रेस से कंपेयर भी कर रहे हैं।
विस्तार
आज सोशल मीडिया पर अनु अग्रवाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस नए लुक में अनु ब्लैक रंग की गाउन पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाउन के साथ अपने लुक को इनहैंस करने के लिए सिल्वर रंग का क्राउन पहना है और साथ ही ब्लैक रंग का श्रग भी कैरी किया है। दरअसल, अनु इस बार अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपनी चाल को लेकर ट्रोल हो रही हैं। कुछ यूजर्स तो उनके इस लुक को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के बुढ़ापे से कंपेयर कर रहे हैं।
यूजर्स के बीच वायरल हो रहे अनु के इस वीडियो को कई यूजर्स बॉलीवुड अभिनेत्री और के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी के बुढ़ापे से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बुढ़ापे में अथिया शेट्टी'।
अनु का यह वीडियो अब नेटिजेंस के बीज जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही इस वीडियो पर नेटिजेंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। खासतौर पर यूजर्स अनु की चाल को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब सिंपल वॉक नहीं कर सकती ये इसको सब जगह रैंप वॉक ही करना है।', तो वहीं कुछ यूर्जस अनु के इस लुक पर तरस भी खा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं इस बेचारी की क्या मजबूरी है', एक और यूजर ने लिखा, 'ठीक है वह 90 के दशक की सुपर स्टार है, लेकिन वह ऐसे क्यों चल रही है.. बाएं दाएं बाएं....स्कूल मार्च..तेज', एक और यूजर ने लिखा, ' मुझे तो इसको देख कर बहुत हंसी आती है ये अपनी तुलना आज की अभिनेत्री से की गई है', एक और यूजर ने लिखा, 'ये ऐसे क्यू मटक मटक के चल रही है...', एक और यूजर ने लिखा, 'बुढ़ापे में साठिया गई है', एक और यूजर ने लिखा, 'वह अपने समय की बहुत प्रसिद्ध कलाकार हैं।'
यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका..