Anshula Kapoor: बॉडी शेमिंग की कई बार शिकार हो चुकी हैं अंशुला कपूर, एक्ट्रेस ने ऐसे तय किया फैट टू फिट का सफर
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वह पहले अपने अंदर किसी भी तरह की सुंदरता को देखने में असमर्थ थीं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अंशुला इंटरनेट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर लाइमलाइट लूट लेती हैं। अब उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह पहले अपने अंदर किसी भी तरह की सुंदरता को देखने में असमर्थ थीं। अब इस पर अंशुला की चचेरी बहन अभिनेत्री सोनम कपूर ने उनकी पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सबसे खूबसूरत कहा।
दरअसल, अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अंशुला ने फैट टू फिट होने के बाद अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने लंबा नोट लिखते हुए अपने विचार साझा किए। इन फोटोज में अंशुला को ब्लैक आउटफिट पहने और खूबसूरत एक्सप्रेशन देते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लंबा नोट लिखते हुए अभिनेत्री ने फैट टू फिट होने की यात्रा का खुलासा किया। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी इस बात को सोचकर बिताई कि मैं कौन हूं या मैं कैसी दिखती हूं। फिर चाहे वह मेरे कर्ल्स हेयर थे या फिर कंधे पर स्ट्रेच मार्क्स, मेरे हाथ या मेरे अपर लिप्स जो लोअर की तुलना में बहुत पतले थे।
Shabana Azmi: प्रतीक संग काम करने पर शबाना आजमी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- उन्हें देखकर भावुक हो गई
अंशुला ने कहा, 'ऐसा क्यों है कि भले ही आप कभी भी किसी बुक को उसके कवर से आंकना नहीं सीखते हैं, फिर भी आप अपने आप को उसी तरीके से देखने में नाकामयाब रहते हैं? हम हमेशा बाहर से देखकर आंकते हैं, बिना यह देखे कि अंदर से इंसान कितना बेहतर है। सकारात्मक चीजों को देखने के बजाय नकारात्मक चीजों को देखना आसान क्यों होता है? मैं इन सबसे अलग हूं, क्योंकि मैं अपने शरीर के हर एक हिस्से से खुश हूं।'
Goodbye: तकरार और प्यार से भरी 'गुडबाय' के टीवी प्रीमियर का एलान, इस दिन और इतने बजे दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि कई बार अंशुला कपूर को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने कई किलो वजह भी घटाया है। अब अंशुला की लेटेस्ट पोस्ट पर सोनम कपूर ने उनका समर्थन किया। अंशुला की तस्वीर साझा करते हुए सोनम कपूर ने उन्हें 'खूबसूरत' कहा। इससे पहले सोनम खुद कई मौकों पर बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोल चुकी हैं।
Sudhir Mishra: सुधीर मिश्रा ने किया विवेक अग्निहोत्री का समर्थन, बोले- मैं उनके साथ खड़ा हूं