{"_id":"9bda0dfe-4e55-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"another-film-on-jessica-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसिका हत्याकांड पर एक और फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेसिका हत्याकांड पर एक और फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Dec 2012 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नो वन किल्ड जेसिका' के बाद जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित एक और फिल्म आ रही है। इस फिल्म का नाम 'देहरादून डायरी' है। चार जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में शेखर सुमन के बेटे अध्य्यन सुमन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में जेसिका हत्याकांड को जेसिका के रूप में न दिखाकर दूसरे नाम से दिखाया जाएगा। इस फिल्म का बैकग्राउंड भी दिल्ली नहीं है। पर कहानी जेसिका हत्याकांड वाली ही है।
विज्ञापन
'देहरादून डायरी' नाम की यह फिल्म एक डायरी की घटनाओं पर आधारित है। ज्यादातर फिल्म फ्लैशबैक में है। इस फिल्म का निर्देशन मिलिंद उके ने किया है। इस फिल्म के साथ चार जनवरी को दो और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह फिल्में 'टेबल नंबर 21' और 'राजधानी एक्सप्रेस' हैं। जेसिका लाल हत्याकांड पर 'नो वन किल्ड' जेसिका फिल्म बन चुकी है। लगभग दो साल पहले सात जनवरी 2011 को रिलीज हुई इस फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म हिट रही थी।
विज्ञापन