फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annapoorani case filed against Nayanthara 7 others film makers in Thane for Controversial Dialogue on lord ram

Annapoorani: बढ़ती जा रहीं 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं की मुश्किलें, नयनतारा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 12 Jan 2024 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 Jan 2024 12:03 PM IST
सार

फिल्म 'अन्नपूर्णानी' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब नयनतारा और अन्य सात लोगों के खिलाफ मुंबई के ठाणे जिले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Annapoorani case filed against Nayanthara 7 others film makers in Thane for Controversial Dialogue on lord ram
अन्नपूर्णानी - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज भी दर्ज हुआ था। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ और नेटफ्लिक्स से भी यह फिल्म हटा दी गई। आज फिल्म के खिलाफ ठाणे में केस दर्ज हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने अभिनेत्री नयनतारा सहित आठ लोगों के खिलाफ इस आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि उनकी नई रिलीज फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के कुछ दृश्यों ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन

नयनतारा के खिलाफ एफआईआर
मीरा-भायंदर निवासी 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने नया नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कहा कि फिल्म लव जिहाद को भी बढ़ावा देती है। नया नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अभिनेता और फिल्म के निर्माता सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295-ए, 34, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, फिल्म में भगवान राम को मांसाहारी बताया गया है, जिस पर जमकर बवाल मचा हुआ है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का पहला गाना रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में जमकर थिरके शाहिद-कृति

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के खिलाफ कई केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि दो दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अभिनेता नयनतारा और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज की थीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इसमें कुछ दृश्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। एक अधिकारी ने कहा था, 'बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिन पहले पश्चिमी उपनगर के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इस संबंध में जांच चल रही है।'
इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर की नई फिल्म से जुड़ा इस सुपरस्टार का नाम, रिपोर्ट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स से हटाई गई फिल्म
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दूसरी शिकायत हिंदू आईटी सेल के संस्थापक रमेश सोलंकी द्वारा दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। रमेश ने आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवान राम का अपमान किया गया है और इसे जानबूझकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए रिलीज किया गया है। दरअसल, विरोध प्रदर्शन के बाद जी स्टूडियोज ने बयान जारी करते हुई कहा था कि उनका इरादा धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। दृश्य को संपादित किया जाएगा और जब तक आवश्यक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा।
अतरंगी फैशन से खूब सुर्खियां बटोरते हैं ये सितारे, लिस्ट में अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed