फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor and Kriti Sanon Starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Song Laal Peeli Akhiyaan Out

Shahid-Kriti: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का पहला गाना रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में जमकर थिरके शाहिद-कृति

Fri, 12 Jan 2024 11:47 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के मेकर्स ने आज फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Kriti Sanon Starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya First Song Laal Peeli Akhiyaan Out
गाना 'लाल पीली अखियां' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज किया था। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में आज शुक्रवार को मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन

फिल्म के पहले गाने में दिखी शाहिद-कृति की जबर्दस्त केमिस्ट्री

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी गाने में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। फिल्म के पहले 'लाल पीली अखियां' में शाहिद-कृति के जबर्दस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। गाने में नीली साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, स्टाइलिश बूट और शेड्स के साथ काले रंग की ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने में शाहिद अपने धमाकेदार डांस से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर की नई फिल्म से जुड़ा इस सुपरस्टार का नाम, रिपोर्ट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

वैलेंटाइन के मौके पर पर्दे पर रोमांस करेंगे शाहिद-कृति

शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के पहले गाने 'लाल पीली अखियां' को साझा किया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'आज हिला दे सारी दुनिया, क्योंकि 'लाल पीली अखियां' अब रिलीज हो गया है।' कृति सेनन और शाहिद कपूर एक असंभव प्रेम कहानी के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैलेंटाइन के मौके पर इनकी जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी। ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। दोनों पहली दफा किसी रॉम-कॉम में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


फिल्म में रोबोट के किरदार में नजर आएंगी कृति

इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाया गया है। गौरतलब है कि फिल्म अपने निर्माण के दौरान से ही चर्चा में हैं, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म खूब धमाल मचाएगी। इस मूवी में अभिनेता एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसे रोबोट से प्यार हो जाता है, जो उसकी अपनी रचना है। फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में हैं।  

बढ़ती जा रहीं 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं की मुश्किलें, नयनतारा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed