फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal star Ranbir Kapoor cuddle up with a fan photo goes viral see the picture

Ranbir Kapoor: फैन के साथ गले मिलते दिखे एनिमल स्टार रणबीर कपूर, एक्टर का क्यूट एक्सप्रेशन हुआ वायरल

Sat, 30 Dec 2023 12:46 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:46 PM IST
सार

रणबीर अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर के छुट्टियों पर हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की एक फीमेल फैन के साथ तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Animal star Ranbir Kapoor cuddle up with a fan photo goes viral see the picture
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर फिल्म एनिमल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इसके साथ ही 'एनिमल' थिएटर में सालार और डंकी के रिलीज होने के बाद भी जमी हुई है। फिलहाल रणबीर अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर के छुट्टियों पर हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की एक फीमेल फैन के साथ तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इसमें रणबीर अपनी फीमेल फैन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, तस्वीर में रणबीर के क्यूट एक्सप्रेशन की भी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

'एनिमल' की सफलता का जश्न मना रहे रणबीर
रणबीर कपूर फिलहाल अपनी फिल्म 'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। नए साल के स्वागत के लिए रणबीर का परिवार छुट्टियों पर है। इस दौरान फीमेल फैन के साथ रणबीर की यह तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों के क्यूट एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। इस तस्वीर में रणबीर काले रंग के शर्ट में चश्मा लगाए हुए काफी डैसिंग दिख रहे हैं, वही फैन की स्माईल भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस पर भी वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद उनका नाम विवादों में आ गया था। क्रिसमस पार्टी के एक वीडियो में केक काटने के दौरान रणबीर 'जय माता दी' बोलते हुए नजर आए थें, जिसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एनिमल स्टार रणबीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वे रणबीर के इस वीडियो से आहत हुए हैं, उन्हें हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। फिलहाल रणबीर के ताजा वायरल तस्वीर सुर्खियों में है, जिस पर उनके फैंस की खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है।
Mahabharat: अधर में अटका मेगासीरीज ‘महाभारत’ का भविष्य, डिज्नी इंडिया और जियो सिनेमा के विलय का पहला असर


 
विज्ञापन

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं, अगर रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो साल 2024 में रणबीर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। रणबीर नीतीश की 'रामायण' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके बाद उनके पास संदीप वांगा की 'एनिमल पार्क' भी है, जो उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' की सीक्वल है।
Varun Dhawan: एक बार फिर दूल्हे के रोल में नजर आएंगे वरुण, 'दुल्हनियां 3' की कहानी फाइनल! जानिए कब होगी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed