फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Sameer Anjaan Slams The Makers For Not Mentioning Lyricists Name on poster and pre teaser

Animal: 'एनिमल' के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास

Thu, 15 Jun 2023 06:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स ने जारी किए गए पोस्टर और प्री-टीजर में एक बड़ी गलती कर दी है। यह देखकर गीतकार समीर अनजान भड़क उठे हैं, और मेकर्स की क्लास लगाते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Animal Sameer Anjaan Slams The Makers For Not Mentioning Lyricists Name on poster and pre teaser
एनिमल-समीर अनजान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और प्री-टीजर जारी हुआ, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। हालांकि, इसमें मेकर्स ने एक बड़ी चूक कर दी है, जिससे जाने-माने गीतकार समीर अनजान नाराज हो उठे हैं। समीर ने निर्माताओं की इस गलती पर भड़ास निकालते हुए बड़ी बात कह दी है। 

विज्ञापन

पोस्टर-प्री टीजर में नहीं संगीतकार का नाम

'एनिमल' फिल्म के पोस्टर और प्री-टीजर में इसके संगीतकार या गीतकार का नाम कहीं नहीं देखने को मिला, इसी से समीर अनजान काफी आहत हुए हैं। समीर, मेकर्स के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संगीत के गिरते स्तर को लेकर बड़ी बात कहते नजर आए हैं। गीतकार ने 'एनिमल' फिल्म के पोस्टर और प्री-टीजर को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है, 'अब तक जो पोस्टर आए हैं, किसी में भी संगीतकार या गीतकार का नाम नहीं है। प्री-टीजर में गाना डांग खड़के सुनने को मिल रहा है, लेकिन संगीतकार या गीतकार के नाम का कोई अता-पता नहीं है।'

विज्ञापन


Adipurush: 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले कृति सेनन ने लोगों से की खास अपील, जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स को समीर अनजान की खरी-खोटी

'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम', 'देखा है पहली बार' जैसे सुपरहिट गाने की लिरिक्स लिख चुके समीर अनजान ने आगे कहा, 'यह शर्मनाक है कि संगीत के स्तर को इतना नीचे गिरा दिया है। मुझे नहीं पता कि फिल्म के गानों का गीतकार कौन है, लेकिन पता नहीं क्यों ये लड़ नहीं रहे हैं और चुप हैं। सबको आवाज उठानी होगी, एक व्यक्ति से बात नहीं बन पाएगी। मुझे याद है कि संगीतकार नदीम-श्रवण और मैंने जब साथ में काम किया था, तब हमने यह समझौता किया था कि फिल्म का कोई भी पोस्टर हमारे नाम के बिना जारी नहीं किया जाएगा।'


Love Story: पहली नजर में बिजनेसमैन के प्यार में गिरफ्तार हुईं टीवी की 'नागिन', जानें मौनी-सूरज की प्रेम कहानी

संगीतकार-गीतकार होंगे एकजुट?

समीर अनजान ने फिल्ममेकर्स पर भड़ास निकालते हुए अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे नहीं पता कि मेकर्स-डायरेक्टर्स संगीतकार और गीतकार के नाम का उल्लेख करना क्यों जरूरी नहीं समझते। एनिमल इतनी बड़ी फिल्म है, पोस्टर पर साउंड रिकॉर्डिस्ट का भी नाम है। आप संगीत बिरादरी के साथ यह अन्याय कैसे कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस पर एक बहुत बड़ा गठजोड़ काम कर रहा है। वे जानते हैं कि हम इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी में जाते हैं। वे जानबूझकर यह सब संगीत बिरादरी को बर्बाद करने के लिए कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed