{"_id":"65bb4e5c7894f2b70d053585","slug":"animal-ranbir-kapoor-film-roars-on-netflix-notching-up-record-breaking-over-20-million-hours-in-3-days-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal: ओटीटी पर भी 'एनिमल' की दहाड़, रणबीर कपूर की फिल्म ने व्यूअरशिप के मामले में बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: ओटीटी पर भी 'एनिमल' की दहाड़, रणबीर कपूर की फिल्म ने व्यूअरशिप के मामले में बनाया रिकॉर्ड
Thu, 01 Feb 2024 01:28 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:28 PM IST
सार
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदान, बॉबी देओल व तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
विज्ञापन
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। कमाई के साथ-साथ इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई गई। आलोचनाएं हुईं, इसके बीच फिल्म देखने वालों की भीड़ भी सिनेमाघरों में जुटती रही। फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और यहां भी इसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। आलम यह है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म की झोली में रिकॉर्ड आया है। महज तीन दिनों में इस फिल्म को दो करोड़ 80 लाख घंटे देखा गया।
विज्ञापन
रिलीज के साथ बना दिया रिकॉर्ड
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदान, बॉबी देओल व तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर खूब हंगामा हुआ था। हालांकि, इस हंगामे के बीच दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' को इसकी रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर 20.8 मिलियन घंटे देखा गया है।
विज्ञापन
Mannara Chopra: मन्नारा ने प्रियंका और निक से तोहफे में मांगी यह खास चीज, लोगों ने दे दिया 'ओवरएक्टिंग' का टैग
विज्ञापन
ओटीटी पर मिले इतने व्यूज
नेटफ्लिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गैर अंग्रेजी फिल्म कैटेगरी की लिस्ट में 'एनिमल' चौथे नंबर पर है। 'एनिमल' का वॉच टाइम है दो करोड़ 80 लाख घंटे है। इस फिल्म को फिल्म को 62 लाख व्यूज मिले हैं यानि करीब 62 लाख लोगों ने मिलकर इस फिल्म को दो करोड़ 80 लाख घंटे देखा है।
Shahid Kapoor: ऋतिक के 'स्टार होने का बोझ' वाले बयान पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी, बिग बी जैसा बनने की जताई इच्छा
रणबीर को मिला 'एनिमल' के लिए अवॉर्ड
मालूम हो कि 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 547.56 करोड़ रुपेय है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 895.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हाल में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अब दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' का इंतजार है।
Laapataa Ladie: 'लापता लेडीज' को दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाने चाहते हैं निर्माता, भोपाल में होगी स्क्रीनिंग!