फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor will play a role of a father

पहली बार बाप बनेंगे अनिल कपूर

Fri, 04 Oct 2013 07:36 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 04 Oct 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor will play a role of a father

जोया अख्तर की नई फिल्म में अनिल कपूर ने पिता का किरदार निभाने का फैसला कर लिया है। वे इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के पिता बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह पहली बार होगा, जब रील लाइफ में अनिल हीरो या हीरोइन के पिता बनेंगे। रियल लाइफ में तो वे आज की चर्चित अभिनेत्री सोनम कपूर के पिता हैं ही, लेकिन परदे पर वे बाप बनने से कतराते रहे हैं।

विज्ञापन


अपनी उम्र से काफी कम लगने वाले अनिल ने इस बार बड़ी हिम्मत करते हुए पिता की भूमिका स्वीकार की है। मिली जानकारी के मुताबिक जोया ने अनिल कपूर के अलावा डिंपल कपाडिय़ा को भी साइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डिंपल और अनिल कपूर की जोड़ी बनाई जाएगी या नहीं। हालांकि बतौर हीरो और हीरोइन यह जोड़ी काफी पहले परदे पर नजर आ चुकी है।

अनिल और डिंपल ने फिल्म जांबाज में काम किया था। डिंपल और जोया भी पहले साथ में काम कर चुकी हैं। लक बाय चांस में जोया ने उन्हें निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed