{"_id":"5c09e2bebdec2241d045b241","slug":"anil-kapoor-touch-feet-of-sridevi-reveal-in-a-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को देखते ही अनिल कपूर छू लेते थे उनके पैर, फिर देती थीं ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को देखते ही अनिल कपूर छू लेते थे उनके पैर, फिर देती थीं ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी,अनिल कपूर
हाल ही में अनिल कपूर एक रियलिटी शो में पहुंचे थे । यहां उन्होंने श्रीदेवी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है । श्रीदेवी और अनिल कपूर ने सिल्वर स्क्रीन पर कई सारी रोमांटिक फिल्में दी हैं । एक समय तो ऐसा भी आया था जब फैंस को लगने लगा था कि रील से अलग रियल लाइफ में भी इस जोड़ी की कुछ केमिस्ट्री है ।
sridevi, anil kapoor
अब जब अनिल कपूर ने श्रीदेवी को लेकर ये बात बताई तो लोग हैरान रह गए । अनिल कपूर ने कहा, 'श्रीदेवी जब भी मुझसे मिलती थीं तो मैं तुरंत झुककर उनके पैर छू लेता था ।' जब भी अनिल कपूर ऐसा करते थे तो श्रीदेवी अनकंफर्टेबल हो जाती थीं । अनिल ने श्रीदेवी की तारीफ में और भी बहुत कुछ कहा ।
anil and sridevi
अनिल कहते हैं, 'एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैंने श्रीदेवी के साथ काम किया । मेरे करियर में उनका भी बहुत सपोर्ट है । वो बहुत ही टैलेंटेड थीं जो स्क्रीन पर आते ही अपना जादू बिखेर देती थीं । हमें उन्हें कभी दुखी होकर याद नहीं करना चाहिए । हमें तो उनकी आर्ट, उनके काम को लेकर सेलीब्रेट करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi unseen pictures
इस रियलिटी में अनिल कपूर के साथ जीतेंद्र भी पहुंचे थे । इस स्पेशल एपिसोड में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई थी । बता दें कि अनिल के साथ श्रीदेवी ने 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'चालबाज' और 'जुदाई' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी ने अनिल के भाई बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी ।
विज्ञापन
sridevi
- फोटो : instagram
24 फरवरी 2018 को दुबई के पांच सितारा होटल के बाथ टब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी । अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है । जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था । अब वो करण जौहर की अगली फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी ।