{"_id":"1ee95838-c469-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"anil-kapoor-to-launch-seven-new-faces-in-saat-hindustani","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बनेंगी 'सात हिंदुस्तानी', क्या निकलेगा कोई अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर बनेंगी 'सात हिंदुस्तानी', क्या निकलेगा कोई अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने आगामी होम प्रोडक्शन 'सात हिंदुस्तानी' के लिए सात नये चेहरे को उतारने पर विचार कर रहे हैं। इसी नाम की फिल्म से अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मी पारी शुरू की थी।
विज्ञापन
अनिल कपूर ने इससे पहले 'बधाई हो बधाई', 'गांधी-माई फादर' और 'ऐशा' जैसी फिल्में बनाई थी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि इस फिल्म में कलाकार कौन-कौन से होंगे।
विज्ञापन
अनिल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि अब वह एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम 'सात हिंदुस्तानी' है। यह एक देशभक्ति की फिल्म नहीं है। यह अमेरिका में रहने वाले कॉलेज विद्यार्थियों की कहानी है।
विज्ञापन
कलाकारों की चयन प्रक्रिया चल रही है और चीजें शीघ्र ही अंतिम रूप से तय हो जाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर-अक्तूबर में शुरू हो जाएगी।