फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor shares throwback pic of wife sunita kapoor with neetu kapoor and krishna raj kapoor

Photos: अनिल कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, नीतू कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor shares throwback pic of wife sunita kapoor with neetu kapoor and krishna raj kapoor
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर को बॉलीवुड में लगभग 4 दशक का समय हो चुका  है। इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के दौरान उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने रोमांस, कॉमेडी, एक्शन कर किरदार को बखूबी निभाया है। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कपूर, नीतू कपूर और उनकी सास कृष्णा राज कपूर नजर आ रही हैं। इस थ्रोबैक कैंडिड तस्वीर पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

अनिल कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया- मिसेज कृष्णा राज कपूर, मिसेज नीतू कपूर और मेरी पत्नी सुनीता थ्रोबैक मेमोरीज। फोटो में सामने कृष्णा राज कपूर, उसके बाद नीतू और फिर सुनीता हैं। तीनों के हाथ में खाने की प्लेट है और वह एक बुफे पार्टी में नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर पर पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा- पुरानी यादें। 


View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

anil kapoor shares throwback pic of wife sunita kapoor with neetu kapoor and krishna raj kapoor
नीतू कपूर, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- मां, @सुनीता कपूर और मैं। इसके अलावा उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी व फिल्म निर्माता रिया कपूर ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- मां का चेहरा बिल्कुल...इसके बाद उन्होंने फायर वाली इमोजी बनाई। इस दौरान एक फैन ने कमेंट किया- सुनीता का चेहरा उनकी बड़ी बेटी और रिया की बहन सोनम कपूर से मिलता है।

विज्ञापन

नीतू कपूर और सुनीता कपूर काफी लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर की पहली डेब्यू फिल्म सावंरिया के लिए सेलिब्रेशन भी किया था। नीतू अपनी दिवंगत सास के भी बहुत करीब थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह उनसे ऋषि कपूर के बारे में शिकायत करती थीं। उन्होंने कहा उम्मीद है कि उन्हें अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ भी ऐसा ही बंधन शेयर करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed