फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor remember Satish Kaushik in his show India Ke Top 1 percent says he is my Twin Brother

इंडिया के टॉप 1%: 'अगर मेरा कोई जुड़वा भाई बन सकता है तो वह...', सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर

Fri, 23 Oct 2026 12:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 23 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

  • अनिल कपूर ने अपने शो में अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक को याद किया है।
  • उन्होंने कहा है कि अगर उनका कोई जुड़वा भाई होता तो वह सतीश कौशिक होता।
  • अभिनेता ने बताया है कि दोनों को कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद थी।

 

विज्ञापन
Anil Kapoor remember Satish Kaushik in his show India Ke Top 1 percent says he is my Twin Brother
सतीश कौशिक, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपने शो 'इंडिया के टॉप 1%' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में अनिल कपूर ने दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद किया है। उन्होंने बताया कि उनके बीच का रिश्ता सिर्फ पेशेवर जुड़ाव से कहीं बढ़कर था।
विज्ञापन
Trending Videos

सतीश से मिलती है गगन की शक्ल
यह भावुक पल तब आया जब शो के एक प्रतियोगी गगन ने बताया कि लोग अक्सर उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता से करते हैं। गगन की शक्ल सतीश कौशिक से काफी मिलती-जुलती है। गगन ने यह भी बताया कि टीवी शो 'सुमित संभल लेगा' की शूटिंग के दौरान दिल्ली में उनकी मुलाकात सतीश कौशिक से हुई थी। इस बात ने अनिल कपूर को अपने दोस्त से जुड़ी पुरानी यादों में खो जाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor remember Satish Kaushik in his show India Ke Top 1 percent says he is my Twin Brother
गगन, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर से कैसा था सतीश का रिश्ता?
सतीश कौशिक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'उनके साथ मेरा रिश्ता कैसा था, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। अगर यह शूटिंग 70 मिनट की भी होती, तो भी उनके बारे में किस्से सुनाने के लिए कम पड़ जाती। वे मुझसे अक्सर कहते थे, 'तुम्हारा टैलेंट लाजवाब है'।'

गोविंदा: पिता को लेकर बच्चों को कौन सी सलाह नहीं देंगी सुनीता? रिश्ते पर भी बोलीं अभिनेता की पत्नी

विज्ञापन

कौन होता अनिल कपूर का जुड़वां भाई?
अनिल कपूर ने यह भी बताया कि वह प्यार से सतीश कौशिक को 'डैनी डेविटो' कहकर बुलाते थे। दोनों को 'ट्विन्स' फिल्म बहुत पसंद थी और वे अक्सर सोचते थे कि काश वे कभी साथ में जुड़वां भाइयों का किरदार निभा पाते। अपनी गहरी दोस्ती को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'अगर मेरा कोई जुड़वां भाई हो सकता है, तो वह सिर्फ सतीश थे, क्योंकि वह मेरे बारे में सब कुछ जानते थे। मेरा गुस्सा, मेरी खुशी, हर एक बात। वह मुझे बहुत अच्छे से समझते थे।'

Anil Kapoor remember Satish Kaushik in his show India Ke Top 1 percent says he is my Twin Brother
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने बोला सतीश का डायलॉग
बातचीत तब और मजेदार हो गई जब अनिल कपूर और गगन ने मंच पर सतीश कौशिक का एक यादगार डायलॉग दोहराया, 'मेरा नाम है कैलेंडर, मैं चला किचन के अंदर!' गगन के इस अंदाज की तारीफ करते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'आपने मेरा दिल जीत लिया है।' इसके बाद उन्होंने मजाक में दर्शकों से कहा कि अगर किसी के पास 'ट्विन्स' फिल्म से प्रेरित कोई फिल्म बनाने के लिए पैसे हों, तो उन्हें और गगन को जुड़वां भाइयों के रोल में कास्ट करें। 

कब हुआ सतीश का निधन?
  • सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को निधन हो गया था।
  • वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ निर्देशक, निर्माता, एडिटर और स्क्रीनराइटर थे।
  • वह अनिल कपूर के साथ 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन' और 'जमाई राजा' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed