फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Celebrate Birthday With Best Friend Anupam Kher And Wife Sunita Kapoor Cake Cutting

अनिल कपूर ने पत्नी और बेस्ट फ्रैंड के साथ मनाया जन्मदिन, अनुपम खेर ने दिखाई जश्न की झलक; बताया बाल कलाकार

Thu, 25 Dec 2025 08:23 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 25 Dec 2025 08:23 AM IST
सार

Anil Kapoor Birthday Celebration: अनुपम खेर और अनिल कपूर काफी पक्के दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। अब अनुपम खेर ने अनिल कपूर के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई है। देखिए किस तरह एक्टर ने मनाया अपना जन्मदिन...

विज्ञापन
Anil Kapoor Celebrate Birthday With Best Friend Anupam Kher And Wife Sunita Kapoor Cake Cutting
अनुपम खेर, सुनीता कपूर और अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बीते बुधवार यानी 24 दिसंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने अनिल कपूर को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दीं। जबकि अनिल कपूर के करीबी मित्र और अभिनेता अनुपम खेर ने केक काटकर अनिल कपूर का जन्मदिन मनाया। इसकी झलक खुद अनुपम खेर ने साझा की है।

विज्ञापन

इस तरह अनिल कपूर ने मनाया जन्मदिन
अनुपम खेर ने देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अनिल कपूर केक काट कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी सुनीता कपूर और अनुपम खेर ही नजर आ रहे हैं। टेबल पर एक केक रखा है। आसपास कुछ ग्लास, खाने का सामान और फ्लॉवर्स रखे हैं। इस दौरान अनुपम खेर और सुनीता कपूर अनिल कपूर के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

हैप्पी बर्थडे कपूर साहब...
वीडियो में केक काटने के बाद अनिल कपूर पहले पत्नी सुनीता को केक खिलाते हैं। फिर वो अनुपम खेर को केक खिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन अनुपम कहते हैं कि मैं आपको केक खिलाऊंगा क्योंकि आपका बर्थडे है। हालांकि, इसके बाद अनिल अनुपम को देखते हैं और फिर उन्हें केक खिलाते हैं। इसके बाद अनुपम खेर मस्ती करते हुए कहते हैं ‘इंडस्ट्री के सबसे छोटे कलाकार, बाल कलाकार अनिल कपूर जी।’ फिर सब हंसते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे बॉय और उनकी पत्नी सुनीता के साथ एक शांत जगह पर एक सादगी भरा उत्सव।’ इसके साथ उन्होंने हैप्पी बर्थडे कपूर साहब का हैशटैग भी दिया।

अनिल और अनुपम ने साथ में की कई हिट फिल्में
अनुपम खेर और अनिल कपूर की दोस्ती काफी पुरानी और पक्की है। दोनों को इंडस्ट्री के पक्के दोस्तों में गिना जाता है। दोनों सितारों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ‘राम लखन’, ‘कर्मा’, ‘तेजाब’, ‘लम्हे’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘बेटा’ और ‘लाडला’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed