फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Angrezi Medium Gunjan Saxena and Ruhi Afza Release Date is Changed

तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, करण जौहर और दिनेश विजन ने पेश की दोस्ती की मिसाल

Mon, 17 Feb 2020 02:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Feb 2020 02:05 PM IST
सार

  • 'अंग्रेजी मीडियम', 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही अफ्जा' की रिलीज डेट में बदलाव
  • दिनेश विजन के साथ मिलकर आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Angrezi Medium Gunjan Saxena and Ruhi Afza Release Date is Changed
करण जौहर, दिनेश विजन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

फिल्म जगत में अक्सर प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्मों की रिलीज तारीख में बदलाव देखने को मिलते हैं। हालांकि फिल्मकारों की आपसी सहमति से रिलीज डेट की अदला-बदली होने के चुनिंदा उदाहरण ही हैं। अब इस फेरिस्त में निर्माता करण जौहर और दिनेश विजन का नाम भी जुड़ गया है। करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि 'अंग्रेजी मीडियम', 'गुंजन सक्सेना' और 'रूही अफ्जा' की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। उन्होंने दिनेश विजन के साथ मिलकर आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री में दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन यह वजूद में है। यह लगातार सशक्त बना रहे हैं। डिनो (दिनेश विजन) और मैंने तारीखों का बदलाव किया है। 'अंग्रेजी मीडियम' (निर्माता, दिनेश विजन) अब एक हफ्ते पहले 'गुंजन सक्सेना' (निर्माता, करण जौहर) की रिलीज डेट 13 मार्च 2020 पर दस्तक देगी। वहीं 'गुंजन सक्सेना' ने 'रूही अफ्जा' (निर्माता, दिनेश विजन) की रिलीज डेट 24 अप्रैल 2020 ले ली है।' वहीं दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 'रूही अफ्जा' की नई रिलीज डेट साझा की गई है। अब यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब करण ने सिनेमा जगत में दोस्ती के रिश्तों के अभाव की बात की है। बीते दिनों फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के ट्रेलर लॉन्च में भी उन्होंने यह बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'भूत' टाइटल के राइट्स फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के पास थे। उन्होंने रामगोपाल वर्मा को फोन कर इस शीर्षक में अपनी रुची दिखाई और उन्होंने तुरंत ही इसे इस्तेमाल करने के लिए रजामंदी दे दी। करण ने यह भी कहा था कि इससे पहले भी वह कई बार दूसरे फिल्मकारों को शीर्षक को लेकर फोन कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी रामगोपाल वर्मा की तरह दरियादिली नहीं दिखाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed