{"_id":"643e6f74b0343e1ac30ede49","slug":"angad-bedi-won-the-silver-medal-in-his-400-metre-sprinting-tournament-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Angad Bedi: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Angad Bedi: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी
Tue, 18 Apr 2023 03:52 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 18 Apr 2023 03:52 PM IST
सार
इस इवेंट का बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, मेरा आकर्षण हमेशा से खेलों की ओर रहा है। इस फील्ड में मैं खुद को आगे बढ़ाना चाहता था, मैं देखना चाहता था कि इस फील्ड में कितना दूर जा सकता हूं।
विज्ञापन
अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी हिंदी सिनेमा में पिंक और सूरमा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में आयोजित स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। अंगद बेदी ने 31-40 साल की कैटेगिरी में 400 मीटर की दौड़ 66 सेकेंड में पूरी की। कोच ब्रिंस्टन मिरांडा के मार्गदर्शन में हफ्तों के गहन प्रशिक्षण के बाद, अंगद बेदी टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे।
मेडल मिलने के बाद काफी खुश हैं
इस इवेंट का बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, मेरा आकर्षण हमेशा से खेलों की ओर रहा है। इस फील्ड में मैं खुद को आगे बढ़ाना चाहता था, मैं देखना चाहता था कि इस फील्ड में कितना दूर जा सकता हूं। उन्होंने कहा, मेरे पिछले कुछ सप्ताह काफी ज्यादा तनावपूर्णं रहे हैं, लेकिन सिल्वर मेडल मिलने के बाद काफी खुशी महसूस हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Jubilee Full Album: वैशाली, दिव्य और इरफान के सुरों का कमाल, देवेंदर पाल का ये गाना आपको दीवाना बना लेगा
विज्ञापन
वर्कफ्रंट
अंगद बेदी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड्स से आते हैं। वह पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उन्होंने कहा, मैं इस सफर के दौरान अपने कोच और अपनी टीम के अटूट समर्थन और मार्गदर्शन का आभारी हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह बहुत जल्द आर बाल्की घूमर, बरखा सिंह के साथ ए लीगल अफेयर और मृणाल ठाकुर के साथ लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगे।