{"_id":"61a4d1c8d7ac383c0f3a7349","slug":"angad-bedi-feeds-one-month-old-son-neha-dhupia-can-t-stop-crushing-on-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: नेहा धूपिया ने शेयर की तस्वीर, बेटे को गोद में पकड़कर दूध पिला रहे हैं अंगद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: नेहा धूपिया ने शेयर की तस्वीर, बेटे को गोद में पकड़कर दूध पिला रहे हैं अंगद
Mon, 29 Nov 2021 06:47 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:47 PM IST
सार
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इसी साल अक्तूबर में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उनके पति अंगद बेदी ने उस वक्त सबको दी थी। अंगद बेदी ने इस खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा था कि हमें दूसरा बेटा हुआ है।
विज्ञापन
अंगद बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इसी साल अक्तूबर में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उनके पति अंगद बेदी ने उस वक्त सबको दी थी। अंगद बेदी ने इस खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा था कि हमें दूसरा बेटा हुआ है। उन्होंने नेहा धूपिया का योद्धा बने रहने के लिए शुक्रिया भी अदा किया था। इस कपल ने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे अंगद हर मोड़ पर नेहा के साथ थे। यहां तक की अंगद ने ही इंस्टाग्राम पर नेहा की तस्वीर साझा कर बेटा होने की सूचना दी थी। अब नेहा धूपिया ने अंगद की बच्चे को दूध पिलाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अंगद की बेटे को दूध पिलाते हुए फोटो शेयर की है और उसके कैप्शन में लिखा है, इंतजार नहीं। इसके साथ ही मैनक्रशमंडे हैशटैग भी लगाया है। फोटो में अंगद अपने डेढ़ महीने के बच्चे को गोद में लिए लिविंग रूम में बैठे हैं और दूध पिला रहे हैं। उन्होंने बच्चे को गोद में पकड़ रखा है और बोतल से उसे दूध पिला रहे हैं। वह अपने बेटे के चेहरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। इस तस्वीर को 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। सबा अली खान ने भी इस फोटो पर प्यार बरसाया है। नेहा के फैंस अंगद बेदी की उनके बेटे को दूध पिलाते इस तस्वीर पर जमकर दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन