फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Angad Bedi and Nani first look together from mrunal thakur film Hi Nanna out angad calls Nani extremely humble

Hi Papa: 'हाय पापा' में नानी के साथ काम करने पर उत्साहित हैं अंगद बेदी, दोनों अभिनेताओं का पहला लुक हुआ जारी

Mon, 27 Nov 2023 03:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Nov 2023 03:24 PM IST
सार

फिल्म "हाय पापा" से नानी और अंगद बेदी का साथ में पहला लुक जारी किया गया है, जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Angad Bedi and Nani first look together from mrunal thakur film Hi Nanna out angad calls Nani extremely humble
अंगद बेदी और नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अंगद बेदी 'हाय पापा' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह अभिनेता की साउथ डेब्यू फिल्म है, जिसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब फिल्म से अंगद और नानै का पहला लुक जारी कर दिया गया है, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया। अपनी पहली तेलुगु फिल्म में अंगद बेदी साउथ सुपरस्टार नानी के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म हिंदी में तेलुगु में 'हाय नन्ना' और हिंदी में 'हाय पापा' के नाम से रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

डेब्यू फिल्म के लिए उत्साहित हैं अंगद
अपना उत्साह साझा करते हुए अंगद बेदी ने कहा, ''फिल्म 'हाय पापा' का हिस्सा बनना एक रोमांचक यात्रा है। यह रोमांच इसलिए भी और बढ़ गया है, क्योंकि यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मेरे प्रवेश का प्रतीक है। नानी जैसे बहुमुखी अभिनेता के साथ सहयोग करना एक शानदार अनुभव था। नानी बेहद विनम्र और बहुत पसंदीदा नाम हैं और यह मेरे लिए एक रोमांचक सहयोग है।''
Neena Gupta: 'मैंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया', रिश्तों पर युवाओं को कोई सलाह नहीं देना चाहतीं नीना गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

मृणाल के साथ काम करने पर क्या बोले अंगद
अंगद बेदी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। इससे पहले वे 'लस्ट स्टोरीज' में मृणाल के साथ काम कर चुके हैं। मृणाल के साथ फिर से काम करने को लेकर भी अभिनेता ने खुशी साझा की। अंगद ने कहा, "मृणाल के साथ दूसरी बार टीम बनाने से परियोजना में एक विशेष स्पर्श जुड़ गया है। नानी और मेरी जोड़ी के साथ हमारा सौहार्द, दर्शकों के लिए एक सिनेमाई मनोरंजन का वादा करता है।"
Andaaz 2: सुनील दर्शन ने किया 'अंदाज' के सीक्वल का एलान, फिल्म से तीन नए चेहरों को करेंगे लॉन्च

विज्ञापन

तस्वीरें देख फैंस हुए खुश
'हाय पापा' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म के सेट से अंगद और नानी की तस्वीरें जारी की गई हैं, जो दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते को दिखाती हैं। इन तस्वीरों से प्रशंसकों को एक झलक मिलती है कि अंगद 'हाय पापा' में अतिथि भूमिका निभा रहे हैं और वे अपनी पहली तेलुगु पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार हैं, जिससे फैंस का उत्साह बढ़ गया है।
Bollywood Stars: अभिनय छोड़ इन सितारों ने दूसरे प्रोफेशन में आजमाई किस्मत, करियर में हासिल किया नया मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed