{"_id":"68ab3a88b384192a540a0db6","slug":"daughter-tina-ahuja-reacts-to-govinda-and-sunita-ahuja-divorce-as-per-reports-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tina Ahuja: 'ये सब अफवाहें...', गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर बेटी टीना आहूजा का बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tina Ahuja: 'ये सब अफवाहें...', गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर बेटी टीना आहूजा का बयान
Sun, 24 Aug 2025 09:58 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:58 PM IST
सार
Govinda Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर अब एक्टर की बेटी टीना आहूजा ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि आखिर क्या मामला है।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों ने हाल ही में सुर्खियां बटोरीं। अब वहीं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
टीना का बयान
टीना आहूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'ये सब अफवाहें हैं'। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देतीं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। टीना ने आगे कहा, ''मैं एक खूबसूरत परिवार पाकर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।' टीना ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार भी जताया।

तलाक की खबर में कितनी सच्चाई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का जिक्र था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसे पुरानी खबर बताया। उन्होंने कहा, 'यह छह-सात महीने पुरानी बात है। अब सब ठीक हो रहा है और जल्द ही सबको इसकी जानकारी मिल जाएगी।' उन्होंने यह भी बताया कि परिवार गणेश चतुर्थी की तैयारियों में व्यस्त है। वहीं गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने भी इन खबरों को पुरानी बताकर खारिज किया। गोविंदा और सुनीता ने इस मामले पर अभी तक कोई सीधा बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: War 2 vs Coolie: 'वॉर 2' पर भारी 'कुली' की 11वें दिन की कमाई, जानें ऋतिक रोशन और रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन