{"_id":"6380e7013c32cd0da34a5ceb","slug":"aneesa-sheikh-know-about-miss-grand-pakistan-who-wear-indian-designer-lehenga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aneesa Sheikh: फैशन के जरिए भारत-पाक की दूरियां मिटाना चाहती है ये एक्ट्रेस, लहंगे के डिजाइन से आईं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aneesa Sheikh: फैशन के जरिए भारत-पाक की दूरियां मिटाना चाहती है ये एक्ट्रेस, लहंगे के डिजाइन से आईं चर्चा में
Fri, 25 Nov 2022 09:38 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:38 PM IST
सार
हाल ही में अनीसा तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने फैशन वीक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन डिजाइनर द्वारा तैयार लहंगा पहना।
विज्ञापन
Aneesa Sheikh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों पाकिस्तानी-अमेरिकन अभिनेत्री-गायिका और मॉडल अनीसा शेख चर्चा में हैं। वजह है उनका डिजाइनर लहंगा। बता दें कि अनीसा शेख इन दिनों न्यूयॉर्क फैशन वीक में व्यस्त चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वह इस वक्त वह अपने लहंगे के स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। अनीसा के इस लहंगे को इंडियन डिजाइनर ने डिजाइन किया है। लोगों ने जब उनसे इसकी वजह जाननी चाही तो इसका अनीसा ने दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन
Nagma: ऋचा का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता नगमा ने दी सफाई, बोलीं- मैंने सिर्फ सेना के दिग्गज का साथ दिया
विज्ञापन
बता दें कि अक्तूबर में ही अनीसा के मिस ग्रैंड पाकिस्तान 2022 बनने की खबरें आई थीं। एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा अनीसा यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से इकोनॉमिक्स और कम्यूनिकेशन्स की पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में अनीसा तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने फैशन वीक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उन्होंने इस दौरान इंडियन डिजाइनर द्वारा तैयार लहंगा पहना।
विज्ञापन
Bhediya: 'भेड़िया' से पहले 14 फिल्में दे चुके हैं वरुण धवन, जानिए कब रहे फेल और कब हुए पास
अनीसा शेख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनके बयान की चर्चा हो रही है। बता दें कि अनीसा शेख ने खुद की ब्लैक और मल्टीकलर प्रिंटेड लहंगे में कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में अनीसा शेख ने मिस ग्रैंड पाकिस्तान का सैश भी पहना हुआ है। एक मीडिया बातचीत के दौरान अनीसा ने कहा, 'मेरे से इंटरव्यूअर ने पूछा कि मैं पाकिस्तान को रीप्रिजेंट कर रही हूं, लेकिन इंडियन डिजाइनर द्वारा स्टाइल किया लहंगा मैंने पहना है, ऐसा क्यों?' अनीसा ने आगे कहा, 'इस पर मेरा जवाब रहा किसी और की बनाई ज्वैलरी, छह इंच की हील्स और नकली आईलैशेज लगाकर अगर हम फैशन दिखा सकते हैं तो साउथ एशियन लोगों द्वारा तैयार की गई ड्रेस को पहनकर हम खुशी जाहिर क्यों नहीं कर सकते? फैशन का मतलब तो यही होता है न कि देश-विदेश के डिजाइनर्स का एक साथ एक ही जगह पर आना।'
Photos Of The Day: समंदर किनारे सारा का बोल्ड अंदाज और नेहा मलिक का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
अनीसा ने कहा, 'मैंने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंडियन डिजाइनर का लहंगा पहना है। अगर फैशन ही एक मात्र ऐसी चीज हो सकती है, जहां भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध और हिंसा को खत्म किया जा सकता है तो इसके लिए पहला कदम मैं उठाऊंगी। मैं गर्व से इस बात का प्रतिनिधित्व भी करूंगी।' रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीसा शेख की परवरिश पाकिस्तानी और अमेरिकन कल्चर में हुई है। अनीसा शेख ने कहना है कि उन्हें बचपन से ही सिखाया गया है कि किस तरह इज्जत देकर आप दो लोगों के बीच चीजों को ठीक कर सकते हैं। दुश्मनी के ब्रिज को तोड़ सकते हो और लाइफ को बेहतर ढंग से जी सकते हो।
Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भेड़िया' की सधी हुई शुरुआत, पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन